- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
यूपी में बोरा लेकर बेंक पहुंचा युवक, 150 करोड़ रूपये निकालने, मैनेजर के उड़े होश
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पंजाब नेशनल बेंक के मैनेजर के उस समय होश उड़ गये जब एक युवक बोरा लेकर 150 करोड़ रूपये निकालने पहुंचा. यह घटना 31 मार्च की है. मीडिया को मिली खबर के अनुसार मुताबिक मंगल सिंह (33) नाम का ये शख्स पीएनबी की गढ़ रोड़ स्थित शाखा पहुंचा और बैंक काउंटर पर बैठे स्टाफ से कहा कि उसे अपने खाते से 150 करोड़ रुपये निकालने हैं. यह शख्स चार बोरा लेकर बैंक पहुंचा था. शख्स ने निकासी फॉर्म भरा, और बैंककर्मी हैरानी से इसकी हरकतों को देखते रहे. कैशियर ने तुरंत इस घटना की जानकारी बैंक मैनेजर को दी. इससे पहले मंगल सिंह ने नगदी ले जाने के लिए पुलिस से अपने लिए सुरक्षा की मांग की थी.
बैंक मैनेजर को हैरानी तब हुई जब उसने मंगल सिंह के खाते को चेक किया. पता चला कि यह खाता 2016 से बंद पड़ा है और इसमें कोई रकम नहीं है. इसके बाद बैंक के सुरक्षा अधिकारियों ने उसे वहां से हटाने की कोशिश की. लेकिन यह शख्स यहां से जा ही नहीं रहा था.
एक बार तो इस शख्स ने सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया. इसके बाद बैंक मैनेजर को पुलिस बुलानी पड़ गई। पुलिस ने इस शख्स को तुरंत हिरासत में ले लिया. इसके बाद इस शख्स के घर से इसके परिवारवालों को बुलाया गया. इसके परिवार वालों का कहना है कि इस शख्स की मानसिक हालत ठीक नहीं है. बाद में पुलिस ने इस शख्स पर बिना कोई कार्रवाई किये इसे जाने दिया.
घटना के बाद बैंक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस को अंदेशा है कि यह शख्स फिर से ऐसी बेवकूफी भरी हरकत कर सकता है. पुलिस ने मंगल सिंह के घरवालों से उसका ख्याल रखने को कहा है. अब इस शख्स के घरवाले इस शख्स का इलाज करवाने जा रहे हैं.