Archived

दूल्हे की इस गंदी हरकत को देखकर दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बैरंग लौटी बरात?

Arun Mishra
19 Jun 2018 8:44 AM GMT
दूल्हे की इस गंदी हरकत को देखकर दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बैरंग  लौटी बरात?
x
File Photo
द्वारचार के समय दूल्हा की हरकत को देखकर कन्या ने शादी करने से इंकार कर दिया?

हरदोई : उत्तरप्रदेश के जनपद हरदोई में शादी के दौरान एक दुल्हन ने ऐसा कदम उठाया की अब उसकी हर तरफ तारीफ़ हो रही है। बारात में द्वारचार के समय दूल्हा व ससुर को नशे की हालत में झूमता देखकर कन्या ने शादी करने से इंकार कर दिया। यहां तक मामला पुलिस के पास तक पहुंचा। लेकिन जब कन्या ने शादी करने की वजह बताई, तो पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। बारात वापस अपने गांव चली गई।

मामला बघौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है।बताया गया है कि सोमवार रात अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात आई थी। बारातियों के स्वागत के लिए कन्या पक्ष की ओर से अच्छी व्यवस्थाएं की गई थी। सभी हंसी-खुशी से थे। शादी की रस्में पूरी करने के लिए काम शुरू हुआ। पनवारी पहुंचने के बाद दूल्हे को द्वारचार के लिए बुलाया गया, लेकिन उस समय दूल्हा व उसका पिता नशे की हालत में झूमता हुआ दिखाई दिया।
यह बात सभी बारातियों व कन्या पक्ष के लोगों को भी जानकारी हो गई, जैसे इस बात की जानकारी दुल्हन को हुई, तो उसने शादी से इंकार कर दिया।। लोगों ने दुल्हन को बहुत कुछ समझाने की कोशिश की,लेकिन वह नहीं मानी। मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस मौके पर पहुंची।जहां पर कन्या पक्ष से पूरी जानकारी की, कन्या ने शादी करने से मना करने की बात बताई इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा दिया और बरात वहां से बैरंग वापस चली गई। साहसिक परिचय देने वाली इस बहादुर बेटी पूरे गांव में छा गई है।

Next Story