Archived

इलाज के दौरान सिपाही की मौत, मौत के साथ दफन हो गया गोली लगने का राज

इलाज के दौरान सिपाही की मौत, मौत के साथ दफन हो गया गोली लगने का राज
x

हरदोई: सिपाही की मौत के साथ दफन हो गया गोली लगने का राज? कैसे लगी गोली, मारी गयी खुद को या मारी गोली,बन कर रह गया राज? मोबाईल का पैटर्न लॉक भी कर रहा किसी अनहोनी का इशारा।


पुलिस विभाग अभी भी बना है मौन? घायल सिपाही की ट्रामा में इलाज के दौरान मौत। सिपाही अक्षय तालियांन पुलिस लाइन में तैनात था। देहात कोतवाली के कुर्रिया गांव के पास रविवार को गोली से घायल पड़ा मिला था सिपाही। अब सिपाही की मौत राज का राज बनकर रह जाएगी।

क्या था मामला

बीते रविवार सुबह एक सिपाही के संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पंहुची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सिपाही को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया जंहा से उसे लखनऊ रिफर कर दिया गया है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रिया से जाने वाली कच्ची सड़क के पास एक मक्के के खेत में एक युवक खून से लथपथ घायल अवस्था में पड़ा मिला। युवक के कराहने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पंहुचे ओर उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। घायल युवक के पास से पिस्टल दो जिंदा कारतूस,पिस्टल में फंस कारतूस व एक खाली खोखा तथा एक डंडा पड़ा मिला है। घायल युवक के पास पड़ी मिली पिस्टल घायल के साथी सिपाही राहुल दुबे की बताई जा रही है सिपाही के कनपट्टी पर गोली मारी गई है। मक्के के खेत में काफी खून फैला था और फसल टूटी होने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अक्षत को गोली मारने से पूर्व वहां पर उसके साथ मारपीट भी की गई है।
ओम त्रिवेदी

Next Story