Archived

सपा कार्यालय में नरेश और नितिन के मुंह पर पोती गई कालिख!

सपा कार्यालय में नरेश और नितिन के मुंह पर पोती गई कालिख!
x
सपा में युवा कार्यकर्ताओं को मिलेगा खुलकर राजनीति में बढ़ने का मौका- संजय कश्यप
हरदोई: समाजवादी पार्टी महासचिव/राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल के भारतीय जनता पार्टी से नाता जोड़ने से नाराज़ सपाइयों ने सपा दफ़्तर में लगी होर्डिंग में उनके और सदर विधायक नितिन अग्रवाल के चित्रों पर कालिख मल दी। अग्रवाल के भाजपा ज्वॉइन करने की खबर आम होने के बाद सपा प्रदेश सचिव संजय कश्यप मुलायम यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा और ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित सिंह 'मीतू' ने कालिख पोतने का काम किया।
सपा प्रदेश महासचिव संजय कश्यप ने कहा कि नरेश अग्रवाल सपा के युवा कार्यकर्ताओं की भावनाओं को कुचलते रहे थे। जब जब नरेश अग्रवाल के राजनीतिक अस्तित्व पर संकट आया, सपा ने उन्हें संजीवनी दी। उन्हें संगठन से सरकार में सम्मान दिया। लेकिन, उन्होंने अपना चरित्र दिखा दिया। नरेश अग्रवाल द्वारा भाजपा में जाने पर जिले की कार्यकारिणी से कोई भी मशविरा नहीं किया गया किसी से उनके दोहरे चरित्र और दलबदलू की नियत खुलकर सामने आती है। उनके पार्टी छोड़ने से युवा कार्यकर्ता उत्साहित हैं और अब उन्हें काम करने का अवसर मिलेगा। कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जनता के बीच दूने जोश से ले जाएंगे।

समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। नरेश अग्रवाल के भाजपा में शामिल होने के बाद स्थानीय जिला अध्यक्ष शराफत अली द्वारा नरेश की प्रशंसा करने को लेकर प्रदेश नेतृत्व में गंभीरता से लिया और शराफत अली को हटाते हुए जिला कार्यकारिणी भंग कर दी है।

समाजवादी पार्टी के जिला प्रभारी के तौर पर जितेंद्र वर्मा जीतू को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सपा के प्रदेश सचिव संजय कश्यप, रामयन गुप्ता, व मुकुल सिंह आशा आदि नेताओं ने शराफत अली के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
रिपोर्ट ओम त्रिवेदी
Next Story