Archived

भारतीय सांख्यिकी सेवा में पिहानी की सौम्या ने हासिल की छठी रैंक

भारतीय सांख्यिकी सेवा में पिहानी की सौम्या ने हासिल की छठी रैंक
x
हरदोई: भारतीय सांख्यिकी सेवा में पिहानी कस्वे की सौम्या मिश्रा ने छठी रैंक लाकर कस्वे का नाम रोशन किया है रिजल्ट आते ही पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
कस्बे की बड़ी पिहानी में रहने वाले विवेक मिश्रा की पुत्री सौम्या मिश्रा यह सफलता दूसरे प्रयास में हासिल करने में सफल रहीं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित भारतीय आर्थिक सेवा/सांख्यिकी सेवा 2017 की परीक्षा इसी वर्ष मई महीने में आयोजित कराई गई थी। लिखित में सफल होने पर 29 सीट के लिए 12 सितंबर को 65 परीक्षार्थियों का इंटरव्यू लिया गया था। दोनों के परिणाम के आधार पर संघ लोक सेवा आयोग ने शनिवार को इसके अंतिम परिणाम घोषित कर दिए।
अर्थिक सेवा के साथ ही सांख्यिकी सेवा की अलग अलग मेरिट सूची निकाली गई। सांख्यिकी सेवा में सौम्या मिश्रा ने छठा स्थान पाया है। भारतीय सांख्यिकी सेवा में कुल 29 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया। सौम्या के पिता किसान हैं और अपनी खेती बाड़ी देखते हैं। पिता विवेक मिश्रा के अनुसार उनकी पुत्री की शुरुआती पढ़ाई पिहानी कस्बे में कक्षा 8 तक हुयी उसके बाद उसने सीतापुर महर्षि विद्या मंदिर से 9 से इन्टर तक पढ़ाई की जिसके बाद वह वन स्थली राजस्थान चली गयी जँहा से उसने बीएससी (मैथ) से किया और एमएससी भी वही से किया जिसके बाद उसने आईएसएस (भारतीय सांख्यिकी सेवा ) की तैयारी शुरू की। पहले प्रयास में वह सफल नहीं हो सकी लेकिन दूसरे प्रयास में उसने सफलता हासिल कर ली |
ओम त्रिवेदी

Next Story