- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
यूपी में पूर्व विधायक के बेटे ने घर में घुसकर मारी गोली, मची सनसनी
शिव कुमार मिश्र
15 May 2018 4:44 AM GMT
x
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पूर्व विधायक सोमारू राम के बेटे मनोज सरोज ने एक युवक को घर में घुसकर गोली मार दी. इस हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है. उसे जिला अस्पताल में वाराणसी रेफर कर दिया गया है. गुस्साए ग्रामीणों ने मनोज सरोज की बुलेट ईंट-पत्थर से कूचकर क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना केराकत कोतवाली मुरारा गांव के पास की है. पूर्व विधायक सोमारूराम के बेटे मनोज सरोज की आजाद नगर बाजार में सरकारी शराब की दुकान है. उसको यह शक था कि जितेंद्र सरोज अवैध रूप से उनके क्षेत्र में शराब बेचता है. आरोप है कि इसी बात को लेकर वह अपनी बुलेट से उसके घर पहुंच गया और उससे पूछताछ करने लगा. उसने युवक से पूछा कि तुम दारू बेचते हो? इस पर उसने कहा, 'मैं अभी ट्रक लेकर आया हूं. देख लो ट्रक पर दारू है की नहीं.' इसी बीच कहासुनी के दौरान मनोज सरोज ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से जितेंद्र के ऊपर फायर कर दिया. जितेंद्र के एक हाथ में गोली लग गई. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए.
गुस्साए लोगों ने मनोज सरोज की बुलेट बाइक को ईंट-पत्थर से कूचकर क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं आनन-फानन में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस का कहना है कि हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है.
शिव कुमार मिश्र
Next Story