Archived

अखिलेश यादव के लिए भाग्यशाली है ललई!

अखिलेश यादव के लिए भाग्यशाली है ललई!
x
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री शाहगंज के विधायक शैलेंद्र यादव ललई को पार्टी के कई कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व पार्टी के लिए बेहद भाग्यशाली मानते हैं। उनका कहना है कि ललई यादव कार्यकताओं का सम्मान बड़े मान के साथ करते है। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशो को बड़ी जिम्मेदारी के साथ निभाते है, जिसकी चारों तरफ चर्चा होने लगती है। चाहे वह जिले की राजनीति हो या प्रदेश की राजनीति, दोनो में बड़ी बखूबी से कार्य करते है।

ललई यादव का अपने विधानसभा पहुंचने पर कार्यकताओं द्वारा स्वागत किया गया। कई कार्यकताओं ने कहा की इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का धन्यवाद करते हैं। कार्यकर्ता उपचुनाव के सकारात्मक नतीजो से ललई यादव को भी पार्टी के लिए भाग्यशाली मान रहे है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के गृहक्षेत्र गोरखपुर उपचुनाव में चुनाव प्रभारी शैलेंद्र यादव ललई ही रहे और वहाँ ऎतिहासिक जीत भी हासिल हुई। वह जीत के लिए जमीनी स्तर पर रणनीति भी तैयार करने में माहिर है।

वहीँ नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने दिग्गज पूर्व मंत्री ललई यादव को नूरपुर चुनाव में प्रभारी बनाया था। वहा भी पार्टी बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब हुयी। जिसके बाद सपा और कार्यकर्ताओं में नयी चर्चाए शुरू हो गयी हैं।
Next Story