Archived

बाहुबली धनंजय सिंह का वर्चस्व फिर बरकरार,अपने सहयोगी को जीत दिलाने मे हुए कामयाब

बाहुबली धनंजय सिंह का वर्चस्व फिर बरकरार,अपने सहयोगी को जीत दिलाने मे हुए कामयाब
x
उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत
जौनपुर। यूपी के बाहुबलियों का बात हो और धनंजय सिंह का जिक्र न किया जाय तो कहानी पूरी हो ही नहीं सकती। धनंजय सिंह न सिर्फ पूर्वांचल के राजनेता और बाहुबलियों में बड़ा नाम है बल्कि राजनीति के क्षेत्र में भी जाना पहचाना नाम बन चुका है। धनंजय सिंह ने जितना नाम जरायम की दुनिया में कमाया उससे उससे ज्यादा क्रेज राजनीति में कायम कर लिया। किसी भी चुनाव मे धनंजय के रहने से मामला बडा उलटफेर हो है। और जीत सुनिश्चत कर लेते है।

शुक्रवार को सिंकरारा ब्लाक प्रमुख मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुये अपने सहयोगी को जीत हासिल करा ही दिया। अविश्वास मे खाली हुयी सिकरारा ब्लाक के प्रमुख पद पर धनंजय सिंह के सहयोगी व निर्दल प्रत्याशी समरनाथ यादव ने सपा प्रत्याशी को भारी मतो के अंतर से हराकर काबिज हो गये। यहां कुल 91 बीडीसी सदस्यो ने वोटिगं किया। जिसमें 69 वोट निर्दल प्रत्याशी समरनाथ यादव को मिला सपा प्रत्याशी विक्रम सिंह के खाते मात्र 19 वोट आया जबकि 2 वोट निरस्त हो गया।

अविश्वास के बाद खाली पड़ी तीन ब्लाक प्रमुख पदो के लिए आज दिन में 11 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। इस चुनाव में दो ब्लाको पर सपा को करारी शिकस्त देते हुए बीजेपी ने कब्जा किया है तीसरे पर निर्दल प्रत्याशी ने कब्जा किया है।
मालूम हो कि सूबे में भाजपा की सरकार बनते ही ब्लाक प्रमुख पदो पर काबिज सपा नेताओ के खिलाफ एक एक करके अविश्वास प्रस्ताव आना शुरू हो गया है। पहले खुटहन ब्लाक प्रमुख सपा समर्थित सरजूदेई की कुर्सी चली गयी थी। आज हुए इस चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रतापगढ़ के सांसद हरिबंश सिंह की बहु नीलम सिंह ने उन्हे करारी शिकस्त देते हुए 68 वोटो के अंतर से जीत दर्ज की है। यहां पर आज कुल 108 बीडीसी सदस्यो ने अपने मतो का प्रयोग किया। जिसमें भाजपा प्रत्याशी को 85 वोट मिला सपा प्रत्याशी के खाते में मात्र 17 मत मिला है। 6 वोट निरस्त हो गया।
बक्शा ब्लाक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में यह सीट भी भाजपा ने सपा से छिन लिया है। यहां कुल 101 बीडीसी सदस्यो में से 96 सदस्यो ने वोटिंग किया। जिसमें भाजपा प्रत्याशी सजल सिंह को 52 मत प्राप्त हुआ। सपा प्रत्याशी प्रबुध्द दुबे को 37 वोट मिला। सात वोट निरस्त हो गया है।
Next Story