Archived

भाजपा की मनमानी लोकतंत्र के लिये शुभ संकेत नही,संविधान से कर रही छेड़छाड़ : ललई यादव

भाजपा की मनमानी लोकतंत्र के लिये शुभ संकेत नही,संविधान से कर रही छेड़छाड़ : ललई यादव
x
जेपी यादव
शाहगंज (जौनपुर)। यूपी में बीते दिनों अपराध की कई बड़ी घटनाएं हुईं हैं और उन्हीं को मुद्दा बनाते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को योगी सरकार के खिलाफ तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी मनमानी करने लगी है, यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। संविधान से छेड़छाड़ कर रही है।

इसी कड़ी में आलू की बर्बादी, धान की खरीद में लूट, खाद-बीज न मिलना, बिजली के दामों में बढोत्तरी, गन्ना भुगतान का बकाया सहित सभी ज्वलंत मुद्दों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव 'ललई' के नेतृत्व मे तहसील मुख्यालय पर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।

धरना को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक ललई यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को रोकने की ताकत केवल समाजवादी पार्टी के पास है। भारतीय जनता पार्टी समाज की एकता को तोड़ने का काम कर रही है। यूपी सरकार दूसरे के काम को अपना काम बनाने का झूठा प्रचार कर रही है। समाजवादी सरकार में किये गये कार्यो का उद्घाटन करने में भी भाजपा के लोग संकोच नहीं कर रहे है। भाजपा सरकार अपनी विफलता पर पर्दा डाल रही है।
यादव ने कहा आलू उत्पादन में लगी लागत को न देकर भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। आलू किसान बर्बाद हो गये है, अन्नदाता कर्जदार हो गये है। धान उत्पादक किसानों को भी उत्पादन लागत नही मिल सका। इसके अतिरिक्त गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान भी नही हुआ है। भाजपा सरकार में किसानों के साथ ऋणमाफी कार्यक्रम के नाम पर मजाक किया गया है। किसानों के सभी प्रकार के ऋण माफ न कर उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ अन्याय किया है। जिससे किसान आत्महत्या को मजबूर है। विद्युत दरों में वृद्धि से किसान दहशत में है। खाद-बीज की अनुपलब्धता से किसानों की परेशानी बढ़ गयी है। शासन-प्रशासन की उदासीनता से अन्नदाता की हालत चिंताजनक हो गयी है। आलू-गन्ना किसानों की तबाही की सुध लेने की जगह सरकार किसानों से अपराधियों जैसा बर्ताव कर रही है। आलू किसानों की नयी फसल का क्या होगा? सरकार को इसका जवाब देना चाहिये। किसानों की आत्महत्या, ठण्ड से हो रही मौतों पर पीडित परिवारों की भाजपा सरकार कोई मदद नहीं कर रही है। भाजपा लोकतंत्र के सामने खतरा है। जो गरीब और किसान वर्ग है उसे उनके हक से वंचित करने की मंशा भाजपा की है। जनता का ध्यान मुद्दो से हटाने की ताकत भाजपा के पास है। लेकिन लोकतंत्र में झूठ और धोखे की राजनीति लम्बे समय तक सफल नहीं हो सकती है।

यादव ने कहा कि भाजपा सत्ता प्रतिष्ठान का दुरूपयोग कर रही है जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था के सामने खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि 2019 में बूथ-बूथ पर संघर्ष होगा। इसीलिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ बचाने की लड़ाई लड़नी है। धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम का संचालक सैयद उरूज करते हुये कहा कि अखिलेश यादव द्वारा कराए गए 5 वर्षों के कामों की सराहना उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान के आम जनमानस कर रहे हैं आने वाले लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की निगाहें अखिलेश यादव पर टिकी हुई हैं अपने काम की बदौलत हिंदुस्तान में हर दिलों पर राज कर रहे हैं, दुश्मन भी इनके काम की सराहना कर रहा है अखिलेश यादव जी इंसानियत को साथ लेकर चलना चाहते हैं,अध्यक्षता प्यारे मोहन यादव ने किया,चंद्रशेखर साहू,अखंड प्रताप यादव,प्रवीण सिंह,मनोज यादव 'गल्लू',मिथलेश यादव,धर्मेंद्र मिश्रा,अब्दुल्लाह पहलवान,सचिन यादव,राहुल यादव समेत वक्ताओं ने कार्यक्रम मे भाजपा के खिलाफ अपना विचार रखा। इस मौके पर पिंटू खान,संजय यादव पप्पू,बृज केशर मिश्र,राकेश खखार,दिनेश प्रजापति,विजय यादव,विकास तिवारी एवंम सैकड़ो कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Next Story