Archived

दो बहनो के साथ दरिंदो ने किया रेप का प्रयास

दो बहनो के साथ दरिंदो ने किया रेप का प्रयास
x
सांकेतिक तस्वीर
जौनपुर। नेवढि़या थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम घर से शौच के लिए निकली दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है।


आरोप है कि शौच के लिए जा रही दोनों बहनें जैसे ही घर से कुछ दूर पहुंची, सुनसान स्थान पर घात लगाए बैठे दो मनबढ़ युवकों ने उनके साथ अश्लील हरकतें शुरू दीं। विरोध करने पर शांत न रहने पर जान से मार डालने की धमकी दी। इसके बावजूद युवतियों के लगातार शोर मचाने पर आस-पास के लोग जुटने लगे तो दोनों युवक भाग गए। पीड़ितों को लेकर परिजन आरोपितों के घर उलाहना देने गए तो उल्टे उन्हें ही डांट-फटकार कर भगा दिया।

रविवार की दोपहर पीड़ित दोनों बहनों ने परिजनों के साथ थाने पर पहुंचकर दोनों आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर दुष्कर्म के प्रयास व छेड़खानी का आरोप लगाया। इस मामले को लेकर गांव के दो पक्षों में तनाव व्याप्त है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। दूसरी तरफ आरोपित के पिता का कहना है कि पहले से चले आ रहे विवाद के चलते झूठा आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव का कहना है कि मामला गंभीर है। तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Next Story