Archived

शादी के आड़ में मनबढ़ ने मारी गोली जांघ में लगी, अब तक नहीं निकली गोली

शादी के आड़ में मनबढ़ ने मारी गोली जांघ में लगी, अब तक नहीं निकली गोली
x
मंडियाहूँ थाना क्षेत्र के रानीपुर गाँव में मंगलवार को शादी समारोह में रमेश दुबे के रिवाल्वर से विक्की यादव पुत्र भैयालाल के जाँघ में लगने से घायल हो गया।

जौनपुर। मंडियाहूँ थाना क्षेत्र के रानीपुर गाँव में मंगलवार को शादी समारोह में रमेश दुबे के रिवाल्वर से विक्की यादव पुत्र भैयालाल के जाँघ में लगने से घायल हो गया।


भैयालाल का कहना है की मेरे नाबालिग बेटे पर शादी की आड़ लेकर हमलावरो द्वारा गोलियां दाग कर हमला किया गया। हमले में युवक की जांघ पर गोली लगी है। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन हालत गम्भीर होने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। लेकिन अब तक पीड़ित के जाँघ से गोली नहीं निकली है। पीड़ित युवक दर्द से कराह रहा है।


आरोपी युवक काफी मनबढ़ बताया जा रहा है। यही झगड़ा जानलेवा हमले का कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने चार आरोपी के विरुद्ध मड़ियाहूं पुलिस कोतवाली में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वर्तमान समय में गुंडागर्दी और अपराध बढ़ गया है। जिसे रोकना बेहद जरूरी है। पुलिस को गुंडागर्दी पर सख्ती करनी होगी।

Next Story