Archived

सपाइयों ने कहा ललई यादव पर आँच आयीं तो भर देंगे जेल!

सपाइयों ने कहा ललई यादव पर आँच आयीं तो भर देंगे जेल!
x
जौनपुर: पूर्व सीएम अखिलेश यादव के करीबी पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई समेत आठ नामजद 150 अज्ञात लोगो के मुकदमा दर्ज होने और दर्जनों बेगुनाह लोगो को गिरफ्तारी से गुस्साए समर्थक, जिला अधिकारी को राज्यपाल के लिये ज्ञापन दिया।

क्या है मामला
उत्तर प्रदेश में सत्ता बदलते ही अखिलेश यादव के करीबी सरकार के निशाने पर आ गए हैं, समाजवादी पार्टी के पूर्व मत्री शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई को खुटहन ब्लाक मे कल हुये अविश्वास प्रस्ताव मे गलत और अन्याय देखने पर प्रखर होकर भाजपा समर्थित सांसद हरिवंश सिंह व प्रशासन के साथ आक्रमण बोल महंगा पड़ गया है। सरकार के दबाव में अन्याय होते देख कर बोलने पर प्रशासन ने 7 एल सी एक्ट तहत फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया। ललई के समर्थक व समाजवादी प्रदर्शन जुलूस की शक्ल में सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता व नेताओं ने डी एम आफिस पहुँच कर किया प्रदर्शन लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष के नेतृत्व धर्मेन्द्र मिश्रा व युवजन सभा के अध्यक्ष अमित यादव ने युवाओ नेताओं के एकजुट के करके प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जौनपुर कलेक्टरी मे सपाइयों ने जमकर प्रदर्शन किया।
समाजवादी के नेताओं ने राज्यपाल को लिया पत्र चार सूत्री माँग रखी उत्तर प्रदेश सरकार बर्खास्त, शैलेंद्र यादव ललई समेत आठ नामजद व 150 अज्ञात लोगो के मुकदमा का वापस हो, शासन के तहत समाजवादीयो का उत्पीड़न बंद करे।
सपाइयों ने कहा ललई यादव आँच भी आयीं तो भर देंगे जेल
धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि योगी सरकार इस तरह अपनी मनमानी नहीं कर सकती है। न्याय के लिए आवाज उठाना गलत है,तो ये गलत काम सपा का हर सिपाही करेगी। योगी सरकार को गिरफ्तारी करनी तो है करे। हम यूपी की जेलें भर देंगे। हमें जेल भेजें, काला पानी की सजा दे दें, कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं सपा अमित यादव ने कहा कि सपाई हमेशा से अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाते आए हैं। न्याय के लिए लड़ने वाले हमारे जनपद के अग्रदुत् को पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज करने पर हम लोग भी शांत नहीं बैठेंगे। खुटहन के चुनाव में पुलिस की पक्षपातपूर्ण और उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के विरोध में ललई यादव बोले तो गुंडा बता दिया।
सपा के वरिष्ठ नेता ललई यादव समेत दर्जनों लोगो के पर गम्भीर मुकदमा दर्ज होने की खबर से पूरे जिले मे जनता का आक्रोश फूट पड़ा है।
श्रवण जायसवाल कहना है कैसी विड़म्बना है कि आज भाजपा सरकार ने जनता के लोकप्रिय नेता ललई यादव को फर्जी मुकदमे मे फँसा रही है। सपा सरकार भले ही वह सत्ता में नही है। यही लोकतंत्र में लोकसत्ता की ताकत है।
युवा नेता अभिषेक यादव कहा पुलिस प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी.को हारने के एडी से चोटी लगा बैठी थी। ललई यादव के समर्थकों के साथ अभद्र व्यवहार किया और सासद के गाड़ी मे दर्जनों असलहे मिलने के बाद भी उनके ऊपर कोई कार्यवाही नही हुयी। उल्टा हम.लोग के लोकप्रिय नेता ललई यादव पर गुंडा एक्ट लगा दिया। कहा न्याय है, प्रशासन तानाशाही रवैया अपना रही है जो समाजवादी बर्दाश्त नही करेगी।
इस मौके पर निसामुद्दीन अंसारी,श्रवण जायसवाल, राजन यादव, डॉ.लक्ष्मीकांत यादव, डॉ.अमित यादव, विकाश यादव, रजनीश मिश्रा, राकेश यादव, विनोद यादव,राकेश यादव, महेंद्र यादव, पंकज यादव,.राकेश यादव, मोनू यदुवंशि, विमलेश यादव, लालबहादुर (नेपाली),धर्मेन्द्र यादव,प्रिंस यादव,पवन गुप्ता,परवेज यादव, आकाश जायसवाल, मो.आजम खान, अशीष यादव (संजय), कृष्ण कुमार यादव, विकास यादव, वीरेंद्र कुमार समेत सैकडों सपाई उपस्थिति थे।
Next Story