Archived

ललई यादव के नेतृत्व में बना गीत "पीएम बनीह अखिलेश हिन्दुस्तान चाहता"

ललई यादव के नेतृत्व में बना गीत पीएम बनीह अखिलेश हिन्दुस्तान चाहता
x
उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में भले अभी एक वर्ष का वक्त हो, मगर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक शैलेंद्र यादव ललई के करीबी रवि रांझा ने चुनावी नारों और गीतों को अंतिम रूप देकर अखिलेश यादव को पीएम बना दिया है।

जेपी यादव

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में भले अभी एक वर्ष का वक्त हो, मगर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक शैलेंद्र यादव ललई के करीबी रवि रांझा ने चुनावी नारों और गीतों को अंतिम रूप देकर अखिलेश यादव को पीएम बना दिया है। मुख्य गीत के रूप में तैयार गीत ''पीएम बनिह अखिलेश हिन्दुस्तान चाहता" को गाया है।


समाजवादी पार्टी के नेताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आगे रखकर लक्ष्य-2019 साधने का प्रयास करने में जोरशोर से जुट गये है। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव 'ललई' के नेतृत्व में रवि रांझा द्वारा गाया गया गीत जो बीते दिनो ललई यादव ने अखिलेश यादव के हाथों से समारोहपूर्वक लांच कराया था। सोमवार को अखिलेश यादव के महत्वपूर्ण बैठक के बाद एपीबी न्यूज़ चैनल पर गाना जोशो से चला जिससे कार्यकताओं में बड़ी खुशी लहर दौड़ पड़ी।


समाजवादी पार्टी ने इसके साथ अखिलेश यादव को भविष्य के चेहरे के रूप में स्थापित करना शुरू कर दिया था, मगर लक्ष्य-2019 को साधने के लिए गढ़े जा नारे व गीत अखिलेश यादव को केंद्र में रखकर तैयार किये जा रहे हैं। 'पीएम बनिह अखिलेश हिन्दुस्तान चाहता....' मुखड़े वाला गीत समाजवादी पार्टी की रैलियों में मुख्य गीत के रूप में बजेगा।


गीत शैलेंद्र यादव 'ललई' के करीबी जौनपुर के जलालपुर, मझगवां के मूलरुप से निवासी भोजपुरी गायक रवि रांझा ने लिखा है। रवि ने ही आवाज दी है। पांच मिनट के इस गीत में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की छवि विकासशील युवा के रूप में उभारने का प्रयास है। गाने में कन्या विद्या धन, लैपटाप वितरण, मेट्रो की पहल का भी जिक्र है।


रवि रांझा के इस गीत में सिर्फ अखिलेश और उनके विकास के मुद्दे का बखान किया गया है और पीएम तक बना दिया है। सपा गांव-गांव में लोकप्रिय बनाने के लिए अभियान चलाएगी। पार्टी ने लोकसभा चुनाव में फतह हासिल करने में लग गयी है।


Next Story