Archived

भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति का कानपुर में उद्घाटन

भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति का कानपुर में उद्घाटन
x
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के पहले दिन कानपुर में पदाधिकारी बैठक हुई। 12 अक्टूबर को दूसरे दिन कार्यसमिति में चार सत्र होंगें। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति का प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, राष्ट्रीय सहमहामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। प्रदेश पदाधिकारी बैठक सायं 4 बजे प्रारम्भ हुई। प्रदेश पदाधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश के आगामी कार्यक्रमों पर मंत्रणा हुई।

प्रदेश कार्यसमिति बैठक दूसरे दिन 12 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से पीएसआईटी इंजीनियरिंग काॅलेज भांेती कानपुर में प्रारम्भ होगी। बैठक में गत कार्यवाही की पुष्टि, पं0 दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी कार्यक्रम की समीक्षा, स्थानीय निकाय चुनाव, सहकारिता चुनाव, प्रस्ताव एवं आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा पर मंत्रणा के पश्चात् समीक्षा एवं निर्णय होगा। प्रदेश कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय करेंगे।





Next Story