- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
गरीब का मजाक उड़ाकर लूट-खसोट करने वाली सपा, बसपा, कांग्रेस पका रहे खयाली पुलाव - डॉ महेंद्र नाथ पांडेय
शिव कुमार मिश्र
22 March 2018 2:24 AM GMT
x
ब्लूमबर्ग मीडिया समूह ने दुनिया के 16 देशों के नेताओं के आंकलन के बाद कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ऐसे सशक्त व जननायक नेता हैं, जो अपने देश, जनता और मानवता को उच्चतम शिखर पर ले जाना चाहते हैं।
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि दशकों से गरीब और गरीबी का मजाक उड़ाने वाले सपा, बसपा व कांग्रेस खयाली पुलाव पकाने में व्यस्त हैं। पूरे विश्व में भारत की युवा शक्ति और मानव शक्ति का डंका बजवाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ सत्ता लोलुप ताकतों की साजिशों का विफल होना निश्चित है। इस बार देश का युवा, महिला, किसान, गरीब, पिछड़ा और आम जनता मोदी सरकार को पिछली बार से अधिक प्रचंड बहुमत से सरकार में लाएगी।
डॉ पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश व प्रदेश के युवाओं को नौकर के बजाय मालिक बनाना चाहते हैं, ताकि पूरे विश्व में यहां की युवा शक्ति का बोलबाला हो। मोदी सरकार की आलोचना करने वालों को हाल में आई उस रिपोर्ट को देखना चाहिए, जिसमें कहा गया है कि मोदी 2029 तक प्रधानमंत्री रहेंगे और कोई भी नेता उनकी बराबरी करने में अक्षम है। ब्लूमबर्ग मीडिया समूह द्वारा दुनिया के 16 देशों के नेताओं के आंकलन के बाद कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ऐसे सशक्त व जननायक नेता हैं, जो अपने देश, जनता और मानवता को उच्चतम शिखर पर ले जाना चाहते हैं। उनकी लोकप्रियता इतनी है कि 2019 में भी और मजबूती से प्रधानमंत्री बनेंगे।
डॉ. पांडेय ने कहा कि दलितों को वोट बैंक बनाकर उन्हें गरीब व लाचार बनाए रखने वाली मायावती का प्रधानमंत्री बनने का सपना है। इसी तरह प्रदेश को अपराध व भ्रष्टाचार के जरिए लूटने वाली सपा के मुखिया अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनने का सपना भी स्वयं को झूठी दिलासा देने जैसा है। मायावती, अखिलेश व राहुल को इस बात का जवाब देना चाहिए कि इतने दिन तक राज करने के बावजूद उनके शासन में देश में गरीबी भुखमरी, बेरोजगारी एवं किसानों की बदहाली क्यों बढ़ती गई। विपक्षी दलों को मोदी सरकार के आने के बाद जनता के आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त व समृद्ध होने का प्रमाण देखकर अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए और झूठे वादों, लूट-खसोट, भ्रष्टाचार व अक्षमता के जनता की हालत दयनीय बनाने के अपराध के लिए प्रायश्चित करना चाहिए। सपा व बसपा के अपनी हालत देखकर कुंठा ग्रस्त हो गए हैं और लूट-खसोट व भ्रष्टाचार मुक्त देश व प्रदेश बनता देख अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। इसीलिए सपा व बसपा के वरिष्ठ नेता शिष्टाचार भूलकर केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की योगी सरकार पर अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। ऐसा करके वह भाजपा या इसके नेताओं की नहीं, बल्कि देश की 125 करोड़ जनता का अपमान कर रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार जनता को बेचारा बनाने के बजाय समर्थ व सक्षम बना रही है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना, अटल पेंशन और मुद्रा योजना के माध्यम से न केवल देश के सभी नागरिकों की भविष्य व सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की गई है, बल्कि आयुष्मान योजना के माध्यम से देश के 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करवाकर स्वस्थ भारत, सुरक्षित भारत बनाने की ओर बढ़ चली है।
शिव कुमार मिश्र
Next Story