- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
x
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि राजा भैया के बारे में उन्हें कुछ नहीं कहना है. ‘‘कम से कम आंखें खुल जाएं यह बहुत अच्छा रहता है. हमें तो नहीं लगता कि वह हमारे साथ हैं.’’
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के बारे में कहा कि अब उन्हें नहीं लगता कि वह उनके साथ हैं. अखिलेश यादव ने संवाददाता सम्मेलन में हाल में सम्पन्न राज्यसभा चुनाव के दौरान राजा भैया को बधाई वाला ट्वीट डिलीट किये जाने के सवाल पर कहा ''ट्वीट तो भावना है. आप हमारे साथ हैं तो हम साथ हैं, और खिलाफ हैं तो दूर रहिए.''
सपा अध्यक्ष ने कहा कि राजा भैया के बारे में उन्हें कुछ नहीं कहना है. ''कम से कम आंखें खुल जाएं यह बहुत अच्छा रहता है. हमें तो नहीं लगता कि वह हमारे साथ हैं.'' दरअसल, अखिलेश यादव ने बीते 23 मार्च को प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के चुनाव के दौरान एक ट्वीट करके एसपी को समर्थन देने के लिये निर्दलीय विधायक राजा भैया को धन्यवाद दिया था. हालांकि बाद में उन्होंने उसे हटा दिया था.
गौरतलब है कि सपा ने राज्यसभा चुनाव में बीएसपी प्रत्याशी भीमराव अम्बेडकर को समर्थन दिया था, मगर वह जीत नहीं सके थे. राजा भैया वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिले थे, जिसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगायी गयी थीं. राजा भैया पूर्व में अखिलेश यादव सरकार में खाद्य एवं रसद मंत्री रह चुके हैं.
शिव कुमार मिश्र
Next Story