Archived

लखनऊ: ग्राम प्रधान की हत्या कर सरेआम शव को सडक किनारे फैंका, मची क्षेत्र में सनसनी

लखनऊ: ग्राम प्रधान की हत्या कर सरेआम शव को सडक किनारे फैंका, मची क्षेत्र में सनसनी
x

राजधानी लखनऊ में अपराध चरम पर है और बदमाश बेख़ौफ़ हो चुके है। बीकेटी से चेयरमैन पद के प्रत्याशी के चालक की हत्या की गुत्थी पुलिस अभी सुलझा भी नही पाई थी कि बेलगाम हो चुके अपराधियो ने मलिहाबाद इलाके में ग्राम प्रधान की हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद हत्यारो ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए।


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुलारमऊ के मजरा भुंसी निवासी 35 वर्षीय मनोज रावत ग्रामप्रधान थे। शनिवार को वह घर से अपनी बाइक से निकले थे और देर रात तक वापस नही आये। परिजनों ने तलाश की लेकिन कुछ पता नही चला। रविवार सुबह घर वालो को पुलिस से सूचना मिली कि मनोज का शव मिट्टी से सना हुआ दतली रोड पर ओंधे मुंह पड़ा मिला। घटनास्थल के पास ही मनोज की बाइक भी मिली है। घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो उनके होश उड़ गए।


मौके पर आलाधिकारी पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनस्थल पर भाजपा सांसद कौशल किशोर भी पहुंचे थे। एसएसपी दीपक कुमार का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



मृतक के घर के उसके अलावा पत्नी उषा समेत बेटियां ज्योति, निधि, प्रीति व प्रतिमा समेत एक डेढ़ वर्षीय बेटा है। हत्या की सूचना से उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था। घटनास्थल का रास्ता प्रभु के खेत से होकर जाता है। शव मिट्टी से सना हुआ था और प्राथमिक विद्यालय से 100 मीटर की दूरी पर नाले के पास पड़ा हुआ था। बाइक भी पलट कर पड़ी हुई थी। पुलिस अनुमान लगा रही है कि शायद नशे की हालत में उसकी गाड़ी पलटी और हादसे में उसकी मौत हो गयी। हालांकि परिजनों ने पूर्व प्रधान पर हत्या करने का शक जताया है।

वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन कर हंगामा काटा। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि मृतक के हत्यारों को जल्द ही पकड़ कर जेल भेजा जाये। प्रदर्शन के दौरान घर वाले मृतक का शव उठने नहीं दे रहे थे। पुलिस परिजनों को समझा रही थी लेकिन परिजन नहीं मान रहे थे। जब सांसद मौके मौके पर पहुंचे उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर परिजनों ने ग्राम प्रधान का शव उठने दिया।

शिव कुमार मिश्र

शिव कुमार मिश्र

    Next Story