लखनऊ

कर्नाटक में हुई OPS की जीत, NPS की हुई हार/#VoteforOPS का अभियान रहा सफल

Shiv Kumar Mishra
13 May 2023 11:17 AM GMT
कर्नाटक में हुई OPS की जीत, NPS की हुई हार/#VoteforOPS का अभियान रहा सफल
x

NMOPS के द्वारा पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली हेतु चलाये जा रहे #VoteforOPS का अभियान व्यापक असर दिख रहा है कर्नाटक के चुनाव में कर्मचारियों व शिक्षकों ने एकता का परिचय दिखाया और मजबूती के साथ अपने मुद्दे पुरानी पेंशन पर डटे रहे, जिसका परिणाम सबके सामने है।

अटेवा के पदाधिकारियो ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के आवास पर पहुच कर उन्हे माला पहनाकर, बुके देकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कर्नाटक जीत की बधाई दी । बधाई देने वालो मे नरेन्द्र कुमार, रजत प्रकाश, सुनील वर्मा, सुरेश तथा नरेन्द्र वर्मा शामिल रहे

NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा NMOPS द्वारा चलाया जा रहा #VoteforOPS का अभियान पूरे देश में सफल हो रहा है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब व हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन लागू होने से #VoteforOPS अभियान को बल मिल रहा है। यह कर्नाटक सहित देश के 80 लाख शिक्षकों कर्मचारियों की जीत है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

-कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष एवं NMOPS के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वी शांताराम सहित पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। NMOPS के राष्ट्रीय महासचिव स्थित प्रजन्ना ने कहा कि पूरे देश मे NMOPS द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु 1 जून से बिहार के चम्पारण से NPS निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। जो पूरे देश मे जायेगी।

NMOPS के राष्ट्रीय सचिव डॉ0 नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि आज पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा देश का सबसे ज्वलंत मुद्दा है यह मुद्दा कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा है। इसलिए अब इस मुद्दे को हल करना अत्यंत आवश्यक हो गया है। अब लोग स्पष्ट जान ले जो OPS की बात करेगा वही देश पर राज करेगा ।

Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story