- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राज्यसभा चुनाव Live: राजा भैया ने अंतिम वक्त में बदला पाला, विपक्षी खेमे में मची हड़बड़ी
लखनऊ : उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से एक अतिरिक्त उम्मीदवार उतार देने से मुकाबला रोचक हो गया है। वहीं नरेश अग्रवाल के बीजेपी में शामिल होने के बाद से मुकाबला और भी रोचक हो गया है।
यह चुनाव आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिये सूबे की दो बड़ी सियासी ताकतों समाजवादी पार्टी और बसपा के गठबंधन की सम्भावनाओं के लिहाज से निर्णायक होगा। 10वीं सीट के लिए सपा-बसपा जोर आजमाइश में लगे है और उन्हें रालोद व कांग्रेस का साथ भी मिला है।
वहीं राजा भैया के ट्वीट से विपक्षी खेमे में हड़बड़ी मच गयी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'न मैं बदला हूँ, न मेरी राजनैतिक विचारधारा बदली है, 'मैं अखिलेश जी के साथ हूँ,' का ये अर्थ बिल्कुल नहीं कि मैं बसपा के साथ हूँ।
रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) के बयान से ये साफ़ है की वो बसपा के पक्ष में वोट नहीं करेंगे। राज्यसभा चुनाव में राजा भैया के वोट पर सस्पेंस बना हुआ है। फिलहाल सभी पार्टी की निगाहें उनके वोट पर टिकी हुई है।
अभी मतदान के लिए राजा भैया और उनके खास समर्थक और प्रतापगढ़ की बाबागंज सीट से निर्दलीय विधायक विनोद सरोज मतदान के लिए नहीं पहुंचे है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की पूरी उम्मीद जताई जा रही है लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो फिर जीत के लिए द्वितीय वरीयता से 10वीं सीट पर जीत का फैसला होगा।
वहीँ इससे पहले बीएसपी विधायक अनिल सिंह ने भी बीजेपी को वोट किया है। उन्होंने कहा मैंने बीजेपी को वोट दिया, इसके अलावा मैं और कुछ नहीं जानता। उन्होंने वोटिंग से कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।