- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने पीएम मोदी के खिलाफ बोले जातिसूचक शब्द, कार्यक्रम में मचा हंगामा, वीडियो वायरल
समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने एक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया, इस पर सभा में हंगामा मच गया। नरेश अग्रवाल वैश्य समाज की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति बताने लगे।
नरेश अग्रवाल के विवादास्पद बयान का वीडियो शनिवार (10 फरवरी) को जारी किया गया। वीडियो में कई लोग नरेश अग्रवाल के बयान पर भड़के हुए और हंगामा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में नरेश अग्रवाल यह कहते हुए भी दिखाई दे रहे हैं कि मीडिया वाले सब बाहर हों। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन का अधिवेशन रखा गया था। इसमें नरेश अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
नरेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए उन्हें वैश्य समाज का हिस्सा मानने से इंकार कर दिया था।नरेश अग्रवाल के बयान पर सभा में मौजूद साहू समाज के लोगों ने आपत्ति जताई थी और उनसे से मांफी मांगने की मांग की थी। नरेश अग्रवाल से जब पत्रकारों ने इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि हर नेता की एक जाति होती है, इसमें नया कुछ भी नहीं है। कार्यक्रम में नरेश अग्रवाल ने कांग्रेस पर भी वैश्य समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
बता दें कि सपा सांसद नरेश अग्रवाल पहले भी कई दफा अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। पिछले साल दिसंबर में नरेंश अग्रवाल ने पाकिस्तान की जेल मे बंद पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को लेकर विवादित बयान दिया था। नरेश अग्रवाल ने कहा था कि किस देश की क्या नीति है, वो देश जानता है। अगर पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को अपने देश में आतंकवादी माना है, तो उस हिसाब से व्यवहार करेगा।