- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
यूपी राज्यसभा चुनाव: राजा भैया के ट्वीट पर सपा नेता आजम खान का बयान
लखनऊ : उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। यूपी में राज्यसभा चुनाव काफी दिलचस्प और दांवपेच वाला साबित होने जा रहा है। वहीं यहां एक सीट पर जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है।
एक तरफ बीजेपी ने अपना नौवां उम्मीदवार जिताने के लिए बड़ा दांव चलते हुए विपक्षी खेमे में सेंध लगा दी है। वहीं कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) के वोट पर सस्पेंस बना हुआ है।
इस बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने वोटिंग के बाद कुंडा से निर्दलीय विधायक राजा भैया के ट्वीट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि, 'कान चाहे इधर से पकड़ो या उधर से बात एक ही है।'
दरअसल राजा भैया के ट्वीट से विपक्षी खेमे में हड़बड़ी मच गयी थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि, 'न मैं बदला हूँ, न मेरी राजनैतिक विचारधारा बदली है, 'मैं अखिलेश जी के साथ हूँ,' का ये अर्थ बिल्कुल नहीं कि मैं बसपा के साथ हूँ।
हालाँकि, राजा भैया ने बाद में साफ़ किया कि वो राज्यसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार को ही वोट करेंगे। उन्होंने BSP को सर्मथन से साफ़ साफ़ इनकार कर दिया था और कहा कि वो वोट डालने जाएंगे और सपा उम्मीदवार को ही वोट करेंगे। जिसके बाद अखिलेश यादव ने भी समाजवादी पार्टी का समर्थन करने पर राजा भैया को शुक्रिया कहा था।
बताया जा रहा है करीब 2 बजे के बाद राजा भैया वोट डालने तिलक हॉल पहुंचे। लेकिन, जब वह वोट डालकर निकले तो विधानसभा में ही मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंच गए। राजा भैया के सीएम से मिलने की खबर से ही सभी विपक्षियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। योगी से मिलने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि राजा भैया ने कहीं भाजपा को तो वोट नहीं दिया।
इससे पहले सपा नेता आजम खान और बेटे अब्दुल्लाह आज़म वोट डालने पहुंचे थे। इस दौरान वोट डालने के बाद उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा था। उन्होंने राज्य सभा वोटिंग में भाजपा की चाल को राजनैतिक मक्कारी बताया।
आपको बता दें उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया है। जिसमें कुल 400 विधायकों ने वोट डाला है। वोटों की गणना शाम पांच बजे से शुरू होगी। शाम सात बजे तक परिणाम आने की उम्मीद है।