Archived

अखिलेश यादव ने पटना जाते आते समय की राजेंद्र चौधरी से यूपी के हाल पर चर्चा, कही ये बड़ी बात

अखिलेश यादव ने पटना जाते आते समय की राजेंद्र चौधरी से यूपी के हाल पर चर्चा, कही ये बड़ी बात
x
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी आज एक वैवाहिक कार्यक्रम में लखनऊ से पटना की यात्रा मेें थे। पटना हवाई अड्डे पर और लखनऊ आते हुए विमान में उनसे चौधरी की विभिन्न मुददों पर चर्चा हुई। इस मौके पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की कुनीतियों से देश के सामाजिक आर्थिक जीवन में बढ़ रही विषमताओं और राजनीति में आ रही गिरावट पर चिंता व्यक्त की। पटना हवाई अड्डे पर उन्होने कहा कि भाजपा ने युवाओं का सपना तोड़ा है। किसानों को धोखा दिया है। किसानों की आय दुगुनी करने का दावा भाजपा का ख्याली पुलाव है।

एयरपोर्ट के पहले हवाई जहाज से उड़ान के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने पटना में गंगा नदी में भारी पैमाने पर हो रहे खनन पर चिंता जताई। उन्होने कहा कि लखनऊ में गोमती नदी को सुदंर बनाने और उसके किनारे रिवर फ्रंट का आकर्षण भी भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया। इसी तरह लखनऊ में शान ए अवध को औने-पौने दाम पर बेचा जा रहा है।

पटना से लखनऊ आते हुए विमान में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार जनहित का कोई कार्य नही कर रही है। पूरे प्रदेश में शिक्षा-स्वास्थ्य की बुरी हालत है। बेरोजगार नौजवानों की संख्या बढ़ती जा रही है। हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती की बढ़ती घटनाओं से भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगते हंै।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में किये गये विकास कार्यो को भाजपा सरकार अपना बताने का भ्रामक प्रचार कर रही है। सच्चाई यह है कि यह सरकार कोई भी नया काम नही कर रही है। समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश और नेपाल से संबंधों को हमेशा विशेष महत्व दिया। नेपाल में आई भीषण प्राकृृतिक आपदा के समय डाक्टरों के दल के साथ पर्याप्त खाद्य सामग्री भिजवाई थी। समाजवादी युवा नेताओं ने राहत कार्य में भी मदद की थी। इसके अलावा 200 रोडवेज बसों को भेजकर प्रभावितों को लाने की भी व्यवस्था की थी। समाजवादी सरकार में वाराणसी से काठमांडो तक भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा की शुरूआत की गई थी। अयोध्या में जनकपुरी से आने वाली बस की अगुवानी करते समय मुख्यमंत्री जी को इसका उल्लेख करने में संकोच नहीं करना चाहिए।

अखिलेश यादव ने विमान में अपने विचार रखते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में प्रदेश के तीर्थ स्थलों के विकास में कई कदम उठाए गए थे। इसके पीछे मंतव्य प्रचार नहीं, सार्वजनिक जीवन को और बेहतर बनाने का था। अयोध्या, काशी, मथुरा में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की गई थी। अयोध्या में समाजवादी सरकार में परिक्रमा मार्ग पर वृृक्षारोपण के माध्यम से लोगों को राहत प्रदान की गई। उन्होने कहा कि समाजवादी सरकार में प्रवेश द्वार और भजन स्थल के लिए जो बजट दिया था उसे वर्तमान सरकार ने क्यों रोक दिया? अयोध्या मेें आर्ट गैलरी बननी थी उसके लिए भी भाजपा सरकार बजट देने से मुकर गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार लोगों का मुददो से ध्यान हटाकर जातीय विद्वेष फैलाने का काम कर रही है। जनता प्रदेश सरकार की अक्षमता और झूठे प्रचार को जान गयी है। भाजपा सरकार को यह मान लेना चाहिए कि लोकतंत्र में जनता सबक सिखाने में देर नही लगाती। फूलपुर और गोरखपुर के चुनाव ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है।
Next Story