मैनपुरी

मैनपुरी में जमीनी विवाद में एक महिला समेत पिता पुत्र की हत्या

Shiv Kumar Mishra
19 Jun 2023 10:15 AM GMT
मैनपुरी में जमीनी विवाद में एक महिला समेत पिता पुत्र की हत्या
x
Father and son including a woman killed in land dispute in Mainpuri

मैनपुरी। जिले में सोमवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। करहल के गांव नगला अतिराम में रास्ते के विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच विवाद में सोमवार को एक महिला सहित पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

गांव नगला अतिराम निवासी कायम सिंह और सोबरन सिंह एक ही परिवार के हैं। दोनों के घर आसपास हैं। दोनों के बीच घर से निकलने के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद को लेकर सोबरन ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इसमें कायम सिंह (50) उनके पिता रामेश्वर सिंह (75) और ममता पत्नी वीकेश (27) की मौके पर ही मौत हो गई।

गोली लगने से परिवार की एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया है। तिहरे हत्याकांड के बाद गांव में तनाव के हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Next Story