Archived

यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बसपा नेता के पुत्र सहित दो को भेजा जेल

Arun Mishra
16 April 2018 8:09 AM GMT
यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बसपा नेता के पुत्र सहित दो को भेजा जेल
x
इन दोनों ने होंडा सिटी कार के शीशों को काले कपड़े से ढक दिया गया था। इसके बाद तेज आवाज में म्यूजिक चलाने लगे?
मथुरा : चलती गाड़ी में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बसपा नेता के पुत्र के साथ उसके मित्र को आज जेल भेज दिया गया। दादरी के बसपा नेता एवं नगरपालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े अयूब मलिक के बेटे पर यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती गाड़ी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा।
बसपा नेता के आरोपी बेटे को उसके साथी के साथ पुलिस ने आज जेल भेज दिया है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोनों आरोपी को कल गिरफ्तार कर लिया गया था। इन दोनों ने होंडा सिटी कार के शीशों को काले कपड़े से ढक दिया गया था। इसके बाद तेज आवाज में म्यूजिक चलाने लगे, जिससे युवती की आवाज बाहर किसी को सुनाई न दे।
पीडि़ता मेरठ की निवासी है। शनिवार शाम जब युवती ऑफिस से घर जाने के लिए निकली और आरोपियों ने उसे घर छोडऩे की बात कहकर कार में बैठा लिया। इसके बाद नोएडा से मथुरा तक युवती के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीडि़ता ग्रेटर नोएडा में जॉब करती है।शनिवार शाम पांच बजे जब ऑफिस से निकली तो इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में काम करने वाला सलमान उसे होंडा सिटी कार के साथ मिला। सलमान ने उसे घर छोडऩे की बात कहकर कार में बैठा लिया। युवती और सलमान की दोस्ती 15 दिन पहले ही हुई थी और वह उसे पहले भी घर छोड़ चुका था। वारदात के दिन आरोपी सलमान ने युवती को कार में बैठाने के बाद अपने दोस्त साजिद को भी फोन कर बुला लिया। इसके बाद दोनों कार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर ले गए। जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद दोनों ने एक्सप्रेस-वे पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। आरोपियों ने होंडा सिटी कार के शीशों को काले कपड़े से ढक दिया गया था।
युवती की आवाज बाहर किसी को सुनाई न दे इसके लिए तेज म्यूजिक रास्ते भर बजाया गया। एक्सप्रेसवे पर कई जगह सड़क किनारे कार को रोका भी गया था। वारदात के बाद से पीडि़त युवती बेहद डरी थी। उसका चेहरा सूजा हुआ था, चेहरे पर मारपीट के निशान थे। युवती ने बताया कि उसने रास्ते भर दोनों आरोपियों के हाथ जोड़े, पैर पकड़े, लेकिन वह कार को तेज रफ्तार से दौड़ाते रहे। जब उसने फोन करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल भी छीन लिया गया।
युवती ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद दोनों उसे मथुरा में छोड़कर फरार हो रहे थे तभी उसने 100 नंबर पर फोनकर पुलिस को सूचना दी। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने सलमान और साजिद को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। युवती की मेडिकल रिपोर्ट में भी सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
कोतवाल शिवप्रताप सिंह ने बताया कि जब युवती ने सूचना दी तो पुलिस तत्काल पहुंच गई थी। आरोपी युवक कार को लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे मगर उन्हें दबोच लिया गया। गाड़ी के पीछे वाले शीशे और साइड वाले शीशों पर काला कवर लगा हुआ था। इससे लगता है कि यह लोग पूरी प्लानिंग के साथ थे। युवती ने बताया है कि एक्सप्रेसवे पर तीन जगह कार को रोका गया था। जब टोल प्लाजा आया तो उसके मुंह पर कपड़ा रख दिया था और सीट पर नीचे की तरफ झुका दिया था।
Next Story