Archived

मऊ में आज जन कल्याणकारी दिवस के रुप में मना बसपा सुप्रीमो मायावती का 62 वां जन्मदिन

मऊ में आज जन कल्याणकारी दिवस के रुप में मना बसपा सुप्रीमो मायावती का 62 वां जन्मदिन
x
सदर विधायक पुत्र अब्बास अंसारी ने 62 किलोग्राम का भव्य केक काटकर मनाया बसपा सुप्रीमों का जन्मदिन
मऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन को लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के मऊ सदर के विधायक मुख्तार अंसारी के विधान सभा क्षेत्र में विशेष रुप से जोरशोर से तैयारी चल रहा है।



सदर विधायक मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसार ने पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती की 15 जनवरी को सदर विधायक मुख्तार अंसारी की प्रेरणा व सौजन्य से जहांगीराबाद स्थित अंसारी पब्लिक स्कूल के मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। अब्बास ने बहन जी का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रुप में मनाया। इस जन्मदिवस कार्यक्रम में जनपद के चारों विधान सभाओं से 50-50 हजार कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं का हुजूम नजर आया।




इस दौरान 62 किलोग्राम का केक काटा गया। साथ ही साथ गरीबों को कम्बल का भी वितरण भी किया गया। होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। उधर वरिष्ठ बसपा नेता व नगर पालिका अध्यक्ष मुहम्मद तैयब पालकी ने बहन मायावती के जन्मदिवस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों के जुटने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने लिए उपस्तिथ सभी लोगों को धन्यवाद देता हूँ और अप सबका तहेदिल दिल से शुक्रिया अदा करते है।

Next Story