- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
x
बदमाशों ने दुल्हन से सारे जेवरात उतरवा लिए. सभी को गाड़ी से नीचे उतारने के बाद बदमाशों ने दुल्हन के सिर में तमंचे से गोली मार दी.
मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र में एक दुलहन की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या करने के बाद लुटेरो ने उसके साथ उसकी नई गाडी , ज्वेलरी , ढाई लाख नकदी भी लूट ले गए. गाजियाबाद में निकाह करके दूल्हा-दुल्हन मुजफ्फरनगर लौट रहे थे. वारदात से जिले में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मंजिल सैनी सहित तमाम पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
बता दें कि मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड जिंदा पीर इलाका निवासी बाबू का निकाह दादरी के गांव नाहल निवासी फरमान से हुआ था. निकाह के बाद दूल्हा, दुल्हन, दूल्हे के बहनोई सलमान, उनका बेटा अम्मात और बहन के साथ सभी लोग स्विफ्ट डिजायर कार से मुजफ्फरनगर लौट रहे थे. हाईवे पर दौराला क्षेत्र में मटौर गांव के पास पीछे से आए स्विफ्ट कार में सवार आधा दर्जन बदमाशों ने ओवरटेक कर दूल्हा-दुल्हन की कार रुकवा ली. कार रुकते ही बदमाशों ने सभी को गन प्वाइंट पर ले लिया.
बदमाशों ने दुल्हन से सारे जेवरात उतरवा लिए. सभी को गाड़ी से नीचे उतारने के बाद बदमाशों ने दुल्हन के सिर में तमंचे से गोली मार दी. इसके बाद नई कार लूटकर बदमाश फरार हो गए. आननफानन में गंभीर रूप से घायल दुल्हन को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पीड़ितों के मुताबिक, कार में जेवरात, ढाई लाख रुपये और उन सभी के मोबाइल रखे हुए थे. सूचना मिलते ही एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी देहात राजेश कुमार सहित कई अधिकारी और अन्य थानों की पुलिस पहुंच गई. एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. मामला लूट से जुड़ा है. वहीं हर पहलुओं पर जांच की जा रही है. पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.
शिव कुमार मिश्र
Next Story