- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
केवल दलितों का ही नही मेरा भी उत्पीड़न किया - मायावती
शिव कुमार मिश्र
19 Sep 2017 3:49 AM GMT
x
मेरठ: बीते छह सालों में यूपी की सियासत के हाशिये पर पहुँच चुकी बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती आज मेरठ पहुँची। यहाँ आयोजित तीन मंडलों के कार्यकर्ता सम्मेलन को मायावती ने एक विशाल रैली की शक्ल देकर विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास कराया। करीब एक घंटे के भाषण में माया बीजेपी पर बरसती रही। उन्होने डिप्टी सीएम केशव मौर्या पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये और प्रदेश की बीजेपी सरकार को दलित विरोधी करार दे डाला।
हमेशा हैलीकाप्टर से जनता के बीच उतरने वाली मायावती आज मेरठ की इस रैली को संबोधित करने कार से पहुँची। मंच पर पहुँचते ही माया सीधे अपने समर्थको से रूबरू हुई और बीजेपी पर तगड़े प्रहार करना शुरू किया। माया ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी और किसानों के कर्जे माफी जैसे मुद्दे सरकार की गलत नीतियों के कारण ढेर हो चुके है। उन्होने अपने समर्थको को चेताते हुए कहा कि बीजेपी अब दलितों के वोटबैंक में सैंध लगाने की कोशिश में है साथ ही सहारनपुर में दलित उत्पीड़न मामले के दौरान बीजेपी ने मेरी हत्या की साजिश रची थी। दलितों को रिझाने के लिए बीजेपी ने दलित रामनाथ कोविन्द को राष्ट्रपति बनाया...माया ने कहा कि वोट चाहे जिसका भी हो...लेकिन दलितों की भागीदारी बढ़ी है।
मायावती ने अपने समर्थको की नब्ज पर भावनाओं का मरहम लगाते हुए कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार ने सहारनपुर में केवल दलितों का ही नही...मेरा भी उत्पीड़न किया है। मुझे शब्बीरपुर में बोलने तक नही दिया गया। मायावती प्रदेश से लेकर केन्द्र सरकार तक की नीतियों को गलत करार देते हुए करीब एक घंटे पर बीजेपी पर बरसती रही। माया ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या रिश्वरखोरी को लेकर सवालों के घेरे में है।
शिव कुमार मिश्र
Next Story