Archived

RSS सुप्रीमों बोले सभी हिन्दुओं को एक होना चाहिए, देखें पूरा वीडियो

RSS सुप्रीमों बोले सभी हिन्दुओं को एक होना चाहिए, देखें पूरा वीडियो
x
File Photo
मेरठ में आज राष्ट्रोदय समागम का आरएसएस ने आयोजन किया जिसमें लाखों के संख्या में स्वंयसेवक शामिल हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत देश विविधता का देश है। उन्होंने कहा कि हम एकता को साथ लेकर चलते हैं। हम राष्ट्रवादी राजाओं की कहानियां पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे राजाओं ने प्रजा की भलाई को ही लक्ष्य माना है। हमारे राजाओं ने प्रजा के लिए सब कुछ त्यागा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी प्रार्थना और साधना अलग हो सकती है, लेकिन देश भक्ति की भावना एक है।

इस समागम में 10 हजार, 580 गांव से 94 हजार लोगों ने हिस्सा लिया है। बता दें कि समागम से पहले शुक्रवार को मोहन भागवत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। ये भी माना जा रहा है कि राष्ट्रोदय समागम के पीछे 2019 के लोकसभा चुनाव हैं। इतना ही नहीं संघ प्रमुख ने इस मुलाकात में योगी से उनके 11 महीने के कामकाज की रिपोर्ट मांगी है और 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों पर चर्चा की है।
इस बारे में संघ के मेरठ प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मित्तल का कहना है कि समागम की तैयारियां लगभग 1 साल से चल रही हैं। हम गांव-गांव जाकर लोगों को संघ से जोड़ रहे हैं। संघ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हर नगर पंचायत तक पहुंच चुका है। सगागम मे खाने के लिए दक्षिण भारत में सुपारी से बनी प्लेट का इसतेमाल किया जा रहा है। सरकारी स्तर से सफाई कर्मियों के अलावा संघ के अपने स्वयं सेवक लगाए गए हैं। गंदगी ने फैसे जगह जगह कूड़ेदान रखे गए हैं। पीने के पानी के लिए मिलने वाली बोलत को खाली होने पर फेकने की बजाए साथ ले जाने को कहा गया है।

Next Story