Archived

यूपी : बीजेपी कार्यकर्ता को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Arun Mishra
4 Oct 2017 1:03 PM GMT
यूपी : बीजेपी कार्यकर्ता को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
x
मामला मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना क्षेत्र के रामतलइया का हैं। जहां एक दीपक उर्फ़ मंत्री नाम के भाजपा कार्यकर्ता को कुछ बदमाशों ने सरेराह गोली मार दी।
मुरादाबाद : भले ही उत्तर प्रदेश सरकार बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए लाख प्रयास कर ले परंतु उत्तर प्रदेश में अपराधों पर अंकुश नही लग पा रहा है और बदमाश बेख़ौफ़ हैं। ताज़ा मामला मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना क्षेत्र के रामतलइया का हैं। जहां एक दीपक उर्फ़ मंत्री नाम के भाजपा कार्यकर्ता को कुछ बदमाशों ने सरेराह गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है मामला बर्चस्व की लड़ाई का है। दीपक उर्फ़ मंत्री का एक लंबा चोडां अपराधिक इतिहास है। दीपक के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई अपराधिक मामले दर्ज है। बताया जाता है की दीपक उर्फ़ मंत्री अपने क्षेत्र का दबंग नेता है। जिसका कई अपराधिक छबि वाले लोगों से झगड़ा रहता है। दीपक देर रात्रि स्कूटी से अपने घर जा रहा था। तभी अचानक पीछे बाइक पर आये तीन बदमाशों ने दीपक उर्फ़ मंत्री को गोली मार दी और मोके से फरार हो गए।



गोली की आवाज़ सुनकर पुरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में दीपक उर्फ़ मंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। बीजेपी कार्यकर्ता पर हमले की सुचना मिलते ही जनपद के आला अधिकारी व बीजेपी के महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे और दीपक का हालचाल जाना दीपक उर्फ़ मंत्री पर हमले की बारदात सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई है। पुलिस का कहना है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

रिपोर्ट : सागर रस्तोगी
Next Story