Archived

तीसरे निकाह को आये एक फ्राड दूल्हे को लड़की वालो ने बारात समेत बंधक बना लिया

तीसरे निकाह को आये एक फ्राड दूल्हे को लड़की वालो ने बारात समेत बंधक बना लिया
x
मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र में निकाह करने आये एक फ्राड दूल्हे को लड़की वालो ने बारात समेत बंधक बना लिया। जाकी नाम का ये दूल्हा पहले से 2 शादी कर चुका है। जबकी उसके 4 बच्चे भी है। लेकिन अपनी पुरानी 2 शादी छुपाकर यह तीसरी शादी करने आया था। लेकिन लड़की वालों को इसकी भनक लग गई। जिसके बाद इसे लड़की वालों ने बंधक बना लिया।
मैनाठेर क्षेत्र के नगलिया गांव में रहने वाले युवक की जैकी नाम के शख्स से दोस्ती थी। युवक ने बताया की उससे जैकी ने उसकी भतीजी से शादी की बात बोली। जिसके बाद लड़की पक्ष ने जैकी से उसके मा बाप को लाने को कहा। लेकिन जैकी आये दिन अपने माँ बाप को लाने की बात को टालता रहा। इसी दौरान अपने माँ बाप को बारात के साथ लाने की बोलकर कल वो अपनी बारात लेकर आ गया।

फ्राड जैकी के साथ बारात में कुछ लोग ओर एक महिला थी। जिसे उसने अपनी माँ बताया था। बारात के स्वागत के बाद निकाह पढ़वाने की रसम अदा की जा रही थी। इसी दौरान लड़की वालों को जैकी के पहले से 2 शादी और 4 बच्चो की बात पता चल गई। जिसके बाद लड़की वालों ने पूरी बारात को दूल्हे समेत बंधक बना लिया गया।

वही पूछताछ के दौरान पता चला की जिस महिला को दूल्हा अपनी माँ बनाकर लाया था वो उसकी 5000 रुपए देकर किराये पर लाई गई माँ थी। हालाकी लड़की वालों ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। फ्राड दूल्हे का यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था।

Next Story