- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
मुलायम ने भाई शिवपाल को दी ये सख्त नसीहत, अखिलेश खेमे में ख़ुशी!
Arun Mishra
29 Sep 2017 6:19 AM GMT
x
मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे अखिलेश यादव को लेकर भाई शिवपाल यादव को सख्त नसीहत दी है...
लखनऊ : यूपी की सत्ता गंवाने के बाद मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के रिश्ते सुधरने लगे हैं. अब मुलायम धीरे-धीरे खुलकर अखिलेश के साथ आने लगे हैं. यही वजह है कि मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे अखिलेश यादव को लेकर भाई शिवपाल यादव को सख्त नसीहत दी है.
मुलायम ने शिवपाल को दो टूक कहा, 'मेरी चिंता छोड़ो और पहले अखिलेश से अपने संबंध सुलझाओ.' हालांकि मुलायम की इस नसीहत के बाद भी शिवपाल यादव के तेवर नरम ही दिख रहे हैं. शिवपाल यादव ने कहा कि उनके लिए मुलायम सिंह यादव का सम्मान सर्वोपरि है. बृहस्पतिवार को अखिलेश यादव ने मुलायम से मुलाकात की थी, जिसके बाद शिवपाल यादव भी मुलायम से मिलने पंहुचे थे. शिवपाल यादव मुलायम से मिलकार सीधे इटावा चले गए, जहां से वो दो अक्तूबर को लखनऊ आएंगे.
मुलायम का अखिलेश के साथ आना शिवपाल की उस योजना के लिए करारा झटका माना जा रहा है, जिसके तहत पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवपाल यादव ने अखिलेश से अलग पार्टी बनाने की बात कही थी. मुलायम ने कहा कि शिवपाल अब समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से अपने संबंधों को सुधारने की पहल खुद करें. मुलायम और अखिलेश के बीच सुलह के बाद शिवपाल यादव पर दबाव बढ़ गया है.
मुलायम ने शिवपाल से दो टूक कहा कि अखिलेश से बात कर सारे मामले निपटाओ और मेरे बारे में चिंता करना अब छोड़ दो. बृहस्पतिवार को अखिलेश से मुलायम की मुलाकात के बाद शिवपाल मुलायम से मिलने पंहुचे थे. शिवपाल मुलायम से मिलकार सीधे इटावा चले गए. अब वह दो अक्तूबर को लखनऊ आएंगे.
Next Story