Archived

यूपी में बीजेपी को बड़ा झटका, दिग्गज नेता हुए साइकिल पर सवार

यूपी में बीजेपी को बड़ा झटका, दिग्गज नेता हुए साइकिल पर सवार
x
उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में भाजपा अपनी जीत का दावा कर रही है, वहीं इस समय टिकिट न मिलने से नाराज लोग पार्टी भी छोड़ रहे है। बीते 25 सालों से पार्टी से जुड़े मनोज गोयल ने भाजपा से इस्तीफ़ा दे दिया है। मनोज गोयल को भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक माना जाता है। पूर्व भाजपा नेता ने पार्टी से इस्तीफ़ा देकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली है। नोएडा के दादरी में मनोज गोयल का अच्छा वर्चस्व माना जाता है। दादरी में वैश्य और ब्राह्मण का गठजोड़ जीत के जरूरी माना जाता है। इस इस्तीफे से मंत्री डॉ महेश शर्मा की साख पर भी असर पड़ा है।
मनोज गोयल की भाजपा से नाराजगी का सपा ने बड़ी तेजी से फायदा उठाया। सपा ने उन्हें दादरी नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष का टिकट देकर उन्हें अपनी तरफ कर लिया। चर्चाएँ हैं कि मनोज गोयल के भाजपा छोड़ सपा में जाने का भाजपा को नुकसान हो सकता है। मनोज गोयल भाजपा के पहले बजरंग दल में जिला संयोजक और विश्व हिन्दू परिषद में जिला मंत्री रह चुके हैं। वे साल 2013 में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी शामिल रह चुके हैं।
मनोज गोयल के जाने से भाजपा को क्या नुकसान होता है यह तो आने वाला समय ही बतायेगा। दादरी नगर पालिका चुनाव में समाजवादी पार्टी को कितना फायदा होता है। अब देखिये आगे होता क्या है।
Next Story