Archived

नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, छोटा शकील के शूटर को एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार

Arun Mishra
21 May 2018 9:05 AM GMT
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, छोटा शकील के शूटर को एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार
x
इसका नाम मनीष है और ये अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का शूटर बताया जाता है।
नोएडा : उत्तरप्रदेश की नोएडा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एनकाउंर के बाद छोटा शकील के शूटर को गिरफ्तार किया है। इसी शूटर ने स्वामी चक्रपाणी की हत्या की सुपारी ली थी। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद ग्रेटर नोएडा से इसे गिरफ्तार किया है। इसका नाम मनीष है और ये अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का शूटर बताया जाता है।
पुलिस के मताबिक इसी अपराधी ने स्वामी चक्रपाणी को मारने के लिए 5 लाख की सुपारी ली थी। दरअसल मुठभेड़ ग्रेटर नोएडा में सिरसा गोलचक्कर के पास हुई जब मनीष अपने एक साथी के साथ बाइक से जा रहा था। रास्ते में चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब बाइक रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें बदमाशों को गोली लगी।
पुलिस ने शार्प शूटर मनीष को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसका दूसरा साथी फरार हो गया। मनीष पर हत्या और लूट के 11 मामले दर्ज हैं। स्वामी चक्रपाणी ने जब अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की कार खरीदी थी, तो छोटा शकील ने उन्हें मारने के लिए मनीष को ही 5 लाख की सुपारी दी थी।

Next Story