Archived

ये सही है! लुटेरे को जेल में मिला आइडिया, बाहर आते ही बना करोड़पति चोर

Arun Mishra
22 May 2018 8:47 AM GMT
ये सही है! लुटेरे को जेल में मिला आइडिया, बाहर आते ही बना करोड़पति चोर
x
पुलिस ने एक ऐसे शातिर कार चोर को गिरफ्तार किया है जो है तो अनपढ़, लेकिन करोड़पति भी है।
नोएडा : कभी-कभी ऐसे बाकये हमारे सामने आ जाते हैं जिन पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है, ऐसा ही बाकया नोएडा पुलिस ने उजागर किया है। दरअसल, नोएडा पुलिस ने एक ऐसे शातिर कार चोर को गिरफ्तार किया है जो है तो अनपढ़, लेकिन करोड़पति भी है। इस चोर का नाम है अरकान, जो संभल का रहने वाला है। हाल ही में नोएडा पुलिस ने उसे एक स्विफ्ट कार के साथ पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में पता लगा कि आरोपी अरकान सिर्फ नई व महंगी कारों को चुराता था। वह ऐसा करते-करते 5 साल में करोड़पति बन गया। अब गैंग में 20 से ज्यादा लोग हैं।
इस बारे में एएसपी अमित कुमार ने बताया कि 2012 से पहले तक अरकान संभल व गाजियाबाद में कई लूटपाट करता था। उसने संभल में 20 लाख की डकैती को अंजाम दिया था। 2012 में वह एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद हुआ था। यहां उसे 2 मिनट में कार चुराने के टिप्स मिले। जेल से छूटने के बाद अरकान वाहन चोरी में शामिल हो गया। इलेक्ट्रॉनिक प्रोग्रामिंग वाले उपकरण की मदद से 2 मिनट में कार को अनलॉक कर मॉल या सोसायटी की पार्किंग में खड़ी कर देता था।
आरोपी गाड़ियों की डिटेल मणिपुर में बैठे साथी को देता था। फिर उसका साथी चेसिस नंबर के आधार पर फर्जी कागजात तैयार कराकर उसे फ्लाइट से दिल्ली-नोएडा ले आते थे। इसके बाद सड़क मार्ग से मणिपुर ले जाते थे।
यह गैंग नई स्विफ्ट को 2 लाख रुपए तक और क्रेटा को 4 लाख रुपए तक में सेकेंड हैंड बताकर पूरे कागजात के साथ बेचे देते। जांच में यह भी सामने आया कि ये गैंग ऑन डिमांड गाड़ियां चुराकर उन्हें सप्लाई करता था।
Next Story