- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
नोएडा में कार लूट कर रहे भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक लुटेरे की मौत
नोएडा में एक कार और उसमें रखे 1.5 लाख रुपये नगद लूटकर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में एक लुटेरा मारा गया, जबकि दो अन्य भाग निकले. मुठभेड़ में एक सिपाही भी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस ने इन बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. एक सिपाही के हाथ में गोली लग गई. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के सीने में गोली लग गई. मौके से दो आरोपी भागने में सफल रहे. लूटी हुई होंडा सिटी कार और 1.5 लाख डेढ़ लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं.
गौतम बुद्ध नगर के एसएसपी लव कुमार ने बताया कि दिल्ली निवासी एक व्यापारी का कार चालक विनोद बीती रात को उनकी होंडा सिटी कार लेकर गाजियाबाद गया था. वह गाजियाबाद से एनएच- 24 होते हुए दिल्ली लौट रहा था. थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में बाइक पर आए तीन हथियारबंद लुटेरों ने ओवरटेक कर उसकी कार रुकवाई और उसे पीटा. इन लुटेरों ने ड्राइवर से कार तथा उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये नगद छीन लिए और भाग निकले. कार ड्राइवर ने फौरन पुलिस को जानकारी दी. एसएसपी ने बताया कि पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया. इस बीच लुटेरे ग्रेटर नोएडा की तरफ भागे.
A robber killed and constable injured during police encounter in Greater Noida: SSP Love Kumar @htTweets @Uppolice pic.twitter.com/2GeIaSJJ97
— PANKAJ PARASHAR (@PANKAJPARASHAR_) September 20, 2017
पुलिस ने इन लोगों को थाना बिसरख क्षेत्र में देखा. जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक लुटेरा घायल हो गया. उसे नोएडा के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस बीच दो बदमाश भाग निकले. मारा गया अपराधी अलीगढ़ का रहने वाला था. शुरुआती जांच में पता चला है कि उस पर अलीगढ़ में लूटपाट, हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने के कई मामले चल रहे थे. अन्य लुटेरों की तलाश जारी है