नोएडा

चर्चित यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shiv Kumar Mishra
17 March 2024 10:10 AM GMT
चर्चित यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
Famous YouTuber and Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav arrested by Noida Police

नोएडा: रेव पार्टी करना तथा पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करना यूट्यूबर और सोशल मीडिया किंग बने एल्विश यादव को भारी पड़ गया। नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने चर्चित यूटयूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस पहले ही गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर चुकी है। एल्विश यादव का केस नोएडा से लेकर पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

डीसीपी नोएडा विद्या सागर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को गिरफ्तार किया। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि एल्विश यादव एक चर्चित यूटयूबर है। यूटयूब पर तरह-तरह के वीडियो चलाकर एल्विश यादव करोड़ों रूपए की कमाई करता है। रविवार को नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एल्विश यादव को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर का करीबी माना जाता है। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-49 थाने में रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने का मामला दर्ज है। नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने उसी मामल में एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story