- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
हिन्दू संगठनो ने की मांग, नवरात्रि में मीट और अंडे की दुकानें बंद कर मस्जिद से लाउडस्पीकर हटायें
नॉएडा: कई हिन्दू संगठनों ने दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में नवरात्र के दौरान प्रशासन से मीट और अंडे की दुकानों की बंद कराने की मांग की है। इन संगठनों ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाने की भी मांग की है।
ग्रेटर नोएडा के दो मंदिर के महंतों ने भी प्रशासन से अपील कर इन दुकानों को बंद कराने की अपील की है। गौरक्षा हिन्दू दल के पदाधिकारियों ने प्रशासन को साफ चेताया है कि अगर बुधवार से जिले में कहीं भी मीट, चिकन या मटन बेचा गया तो वे खुद इन दुकानों को बंद करा देंगे। गौरक्षा हिन्दू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश मंत्री वेद नागर ने कहा कि उन्होंने डीएम को मंगलवार को कहा है और इस बावत प्रशासन को पत्र लिखकर मीट की दुकानों को बंद कराने और मस्जिद से लाउडस्पीकर को उतरवाने की मांग की है। वेद प्रकाश नागर ने कहा है कि नवरात्र का त्योहार 21 सितंबर से शुरू हो रहा है और इस दौरान किसी भी जीव की हत्या नहीं होनी चाहिए।
नागर ने होटलों और ढाबों में नॉनवेज खाना बांटे जाने पर भी रोक लगाई है। मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने के पीछे तर्क देते हुए हिन्दू संगठन के नेता बताते हैं कि पूर्व की अखिलेश सरकार ने रमजान के समय कई स्थानों पर मंदिरों में लाउडस्पीकर बंद करवा दिये थे । इसलिए नवरात्र में भी मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारे जाने चाहिए। संगठन के नेताओं ने पिछले साल कांवड़ यात्रा के दौरान मीट की दुकानें जबरन बंद करवा दी थी। उस समय उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी पहले तो इन संगठनों ने एसपी सरकार और जिला प्रशासन से ही मीट दुकानें बंद कराने की मांग की लेकिन जिला प्रशासन की ओर से इजाजत नहीं मिलन के बाद इन लोगों ने खुद दुकाने बंद कराई। हालांकि इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान दादरी पुलिस प्रशासन ने सभी नॉनवेज दुकानों को बंद करने का फरमान सुनाया था। इसके बाद सभी दुकानें बंद रहीं।
गौ रक्षा हिन्दू दल की मांग पर गौतमबुद्धनगर के डीएम बीएन सिंह का कहना है कि गौ रक्षा हिन्दू दल के पदाधिकारी उनके पास नहीं आए हैं। वे आएंगे तो उनकी बातें सुनी जाएगी, लेकिन अगर वे कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करते हैं तो उनपर कार्रवाई की जाएगी।