नोएडा

Noida News: योगीराज में भगवान राम का अपमान, हिंदू संगठनों ने मचाया हंगामा

Shiv Kumar Mishra
11 April 2023 5:24 AM GMT
Noida News: योगीराज में भगवान राम का अपमान, हिंदू संगठनों ने मचाया हंगामा
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा।नोएडा का गार्डन गैलेरिया मॉल एक बार भी चर्चा में है।इस बार आरोप है कि यहा पर स्थित एक बीयर बार में हिंदुओं के आराध्य भगवान राम का चित्रण चलाकर उनका अपमान किया गया।जिसका विडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।विडियो में शराब के नशे में तेज म्यूजिक पर कई लड़के-लड़कियां डांस कर रहे हैं।वही पीछे बड़ी से टीवी में रामानंद सागर के रामायण के दृश्य चल रहे हैं। जिसमें भगवान राम और रावण के बीच संवाद हो रहा है।बीयर बार में रामायण दिखाए जाने से विवाद गरमा गया है।

आपको बता दे कि सोमवार को एक विडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही थी।विडियो नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल स्थित लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स बार की थी।विडियो में शराब के नशे में तेज म्यूजिक पर कई लड़के-लड़कियां डांस कर रहे हैं।वही पीछे बिग स्क्रीन पर रामायण धारावाहिक का भगवान राम और रावण के बीच संवाद हो रहा है।बीयर बार में रामायण दिखाए जाने से विवाद गरमा गया है।इसका विडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हंगामा मच गया।हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद आनन फानन में पुलिस ने बार के मालिक समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर बार के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। जानबूझ कर बार में हिंदू धर्म का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने बार का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है।

एडीसीपी नोएडा जोन शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही बार मालिक, बार मैनेजर व डीजे संचालक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज किया गया।मौके से बार मैनेजर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है।बाकी दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विश्व हिंदू परिषद मेरठ मंडल के विभाग मंत्री उमानंदन कौशिक ने इस वीडियो पर आपत्ति जताते हुए पुलिस कार्रवाई की मांग की है।इस मामले में उमानंदन कौशिक ने कहा कि गार्डन गैलरिया मॉल में हमारे पवित्र हिंदू देवताओं का अपमान किया गया है।मॉल के अंदर बीयर पार्टी के दौरान भगवान राम का चित्रण चलाकर हिंदू धर्म को बदनाम किया जा रहा है।एक तरफ जहां बार में शराब व अय्याशी का अड्डा होता है।वहां हिंदू देवी देवताओं का अपमान करना इन लोगों को षडयंत्र है।यह एक सोची समझी साजिश के तहत हिंदू धर्म को बदनाम करना चाहते हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि विवादित वीडियो को लेकर विएचपी के कार्यकर्ता नोएडा के पुलिस कमिश्नर से मिलेंगे।इस पूरे मामले पर कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।

Next Story