Archived

शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दूराचार

शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दूराचार
x
Image for representation
प्रतापगढ़ (रोहित जायसवाल) : रिश्तेदार ने किशोरी से दुराचार किया। परिजन पीड़िता को लेकर थाने जाने लगे तो आरोपी शादी करने की बात कहकर रोक दिया। अब वह शादी से मुकर गया और जान से मारने की धमकी दे रहा है।

कुंडा थाना क्षेत्र के ताजपुर सगरा की एक महिला ने तहरीर में बताया कि महेशगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर का रिश्तेदार उसके घर आता था। पांच नवम्बर की शाम करीब सात बजे उसकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। उसके साथ जबरन दुराचार किया और भाग निकला। घर पहुंचने पर बेटी ने आपबीती बताई तो मामले की जानकारी हुई। सुबह जब वह पीड़ित बेटी को लेकर थाने रिपोर्ट लिखाने जाने लगी तो युवक अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ पहुंचा और शादी करने का झांसा देकर उसे थाने जाने से रोक दिया।

सामाजिक लोकलाज व शादी को तैयार होने से वह थाने नहीं गई। इस बीच शादी की बात कह उसकी बेटी को अपने हीरागंज स्थित अपने स्टूडियो बुलाकर वहां भी उससे दुराचार किया। अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है। दूसरी जगह शादी भी कर रहा है। शादी की बात करने पर अब वह गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की भी धमकी दे रहा है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने व न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस ने युवक के बहनोई को हिरासत में लिया है।

थाना प्रभारी, कुंडा अभय श्रीवास्तव ने कहा, मामले की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शिव कुमार मिश्र

शिव कुमार मिश्र

    Next Story