- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
सपा नेता आजम खान का बीजेपी पर जमकर पलटवार, 'भगवा' को बताया अल्लाह का रंग
रामपुर : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने भगवा रंग को अल्लाह का रंग करार दिया है। दरअसल आजम खान ने मंगलवार को बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा को भगवा रंग में रंगे जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि रंग तो अपने हाथ का है, जिस रंग में चाहो रंग दो और भगवा भी तो अल्लाह का रंग है।
आंबेडकर की प्रतिमा को भगवा रंग में रंगे जाने पर टिप्पणी करते हुए आज़म खान ने भगवा को अल्लाह का रंग करार करते हुए कहा मैं तो ये जानता हूँ बाबा साहब कुदरती रंग के होंगे, बाबा साहब ने एक ही बार धर्म बदला था रंग नहीं। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर तंज कसा।
उन्होंने उन्नाव में बीजेपी विधायक पर रेप का आरोप लगने पर कहा कि अब ये मुकदमे भी वापस करिए, अब थाने, पुलिस और अदालत की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा भाजपा को चाहिए सबको साथ लेकर चले, सारे अपराधियो के वोट ले, सबसे चुनाव लड़वाये, अदालतों के दरवाजे बन्द करे और जेलो के दरवाजे खोल दे।
आजम खान ने पूर्व भाजपा सांसद चिन्मयानंद पर से मुक़दमा वापिस करने पर कहा कि जब लूट, आगजनी, दंगा फसाद भड़काने और कराने के मुक़दमे वापिस हो सकते हैं तो इस पर कोई एतराज नही होना चाहिए, साक्षी साहब के मुक़दमा वापिस का इंतज़ार करना चाहिए।
उन्होंने कहा अकेले चिन्मयानंद जी का केस वापस करना साक्षी जी के साथ नाइंसाफी होगी, देश के जितने बलात्कारी हैं, उन सबके केस वापस होना चाहिए, साक्षी जी तो सांसद है, उनका तो वैसे भी संवेधानिक अधिकार बनता है, उनपर कोई केस न चले, फिर चाहे एक नही अनेक बलात्कार के इल्जाम हो उन पर क्यो न हो।