- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
बलात्कार के आरोपी आशाराम की बड़ी एक और मुश्किल, अब बेटी भी फंसी
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बलात्कार के आरोपी आसाराम, उनकी बेटी और 10 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ये एफआईआर आसाराम पर दुष्कर्म का इल्जाम लगाने वाली लड़की के पिता की ओर से दर्ज कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश त्रिपाठी ने रविवार (24 दिसंबर) को शाहजहांपुर में बताया कि गत 22 दिसम्बर को शहर में अखबारों के साथ एक पत्रिका को रखकर बांटा गया था, जिसमें दावा किया गया था कि आसाराम पर दुष्कर्म के सभी आरोप गलत हैं और उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। इसके बाद आसाराम पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की के पिता ने कहा कि आसाराम जेल में बंद हैं लेकिन इसके बाद भी वह अपने गुर्गों के जरिये उनके परिवार को खत्म कराना चाहते हैं। जो पत्रिका बांटी गयी, उसमें किये गये दावे पूरी तरह गलत हैं। यह उनके परिवार के खिलाफ भड़काऊ गतिविधि है।
आसाराम के गुर्गों की इस हरकत के बाद उनका परिवार बेहद डरा हुआ है।लड़की के पिता की तहरीर पर आसाराम, उनकी बेटी भगवान भारती, अर्जुन, राघव, अजय, हरेंद्र, के सी श्रीवास्तव, देवपाल, सत्यवीर, आशीष, पिंटू तथा घनश्याम समेत 12 आरोपियों पर कल रात भारतीय दण्ड विधान की धारा 147 (बलवा) और 506 (धमकाना) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
लड़की के पिता का कहना है कि चूंकि अब आसाराम प्रकरण में फैसला आने वाला है इसलिए उनके गुर्गों की गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। इसी वजह से उन पर जम्मू तथा जोधपुर में फर्जी मुकदमा दर्ज कराए गए हैं।उनका कहना है कि शाहजहांपुर स्थित रुद्रपुर में कथावाचक आसाराम का आश्रम है। वहीं से उनके गुर्गे गतिविधियों का संचालन करते हैं। ऐसे में आश्रम को तत्काल ही बंद करा दिया जाना चाहिए। वह पहले भी कई बार प्रशासन से इसकी मांग कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी।कोतवाली पुलिस स्टेशन के एसएचओ अशोक पाल ने कहा कि शिकायत के मुताबिक पीड़िता के पिता को आसाराम के आदमियों से मौत की धमकी मिल रही है, शिकायत के मुताबिक यदि पीड़िता या उसके पिता को कुछ होता है तो इसके लिए आसाराम के गुर्गे जिम्मेदार होंगे।
मालूम हो कि जिले में गत 22 दिसम्बर को बांटी गयी एक पत्रिका में आसाराम पर लगे दुराचार के आरोप को गलत करार दिया गया था। उसमें पीड़ित लड़की की कथित मेडिकल रिपोर्ट की प्रति भी दिखाते हुए दावा किया गया था कि लड़की के साथ बलात्कार हुआ ही नहीं था। इसके अलावा जेल में बंद आसाराम के साथ अमानवीय व्यवहार किये जाने का दावा भी किया गया था।