शाहजहांपुर

भाजपा से कम नहीं सपा से टिकट मांगने वालो के नाम, दो दिग्गज परिवारों के अलावा अब तक 8 नाम आए आगे

Shiv Kumar Mishra
4 April 2023 1:13 PM GMT
भाजपा से कम नहीं सपा से टिकट मांगने वालो के नाम, दो दिग्गज परिवारों के अलावा अब तक 8 नाम आए आगे
x
सपा के निकाय चुनाव प्रभारियों को कई संभावित प्रत्याशियों ने सौंपे अपने आवेदन

शाहजहांपुर। नगर निकाय चुनाव का आरक्षण आते ही जिले भर में सियासी पारा बढ़ गया है। चौतरफा चुनाव की ही चर्चाएं हो रही हैं। ज्यादातर लोग इस बार मेयर चुनाव को लेकर बात कर रहे हैं। वहीं, संभावित प्रत्याशी टिकट पाने के लिए लाइन में लगे हैं। भाजपा के अलावा सपा से भी मेयर पद के लिए टिकट मांगने वालो की संख्या अच्छी भली है।

पहली बार शाहजहांपुर नगर निगम में मेयर सीट के लिए चुनाव होने का रहा है। ऐसे में हर एक दिग्गज नेता महानगर का पहला महापौर बनने की आस पाले बैठा था। मगर आरक्षण ने कई के मनसूबों पर पानी फेर दिया। सीट पिछड़ा महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने पर कई की दावेदारी ही शून्य हो गई। ऐसे में पिछड़ा वर्ग महिला सीट से समीकरण ही बदल गए। एक और भाजपा में टिकट मांगने वालो की लिस्ट लंबी है तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी से भी कम नाम नहीं है।

अब तक 8 महिला आवेदको ने अपने आवेदन पार्टी को दिए हैं। इन आठ नामों में दो नाम राजनीति के दो दिग्गज परिवारों से जुड़े हुए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सत्यपाल सिंह यादव की पुत्रवधु पूर्व विधायक राजेश यादव की धर्मपत्नी अंजना यादव के अलावा पूर्व सांसद प्रदेश के मंत्री रहे स्व. राममूर्ति सिंह वर्मा की पुत्रवधु पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा भी आवेदको में शामिल हैं।

इसके अलावा गायत्री वर्मा, निकहत इकबाल अंसारी, स्तुति गुप्ता, माला राठौर के अलावा दो अन्य संभावित प्रत्याशियों ने अपने आवेदन सौंपे हैं। अब पार्टी हाईकमान किसे टिकट देगा यह तो बाद में ही मालूम चलेगा मगर उससे पहले आवेदको ने जिले से लेकर पार्टी प्रदेश नेतृत्व की परिक्रमा शुरू कर दी है।

Next Story