Archived

सांसद हुकुम सिंह की तेरहवीं आज

सांसद हुकुम सिंह की तेरहवीं आज
x

शामली: स्वर्गीय सांसद हुकुम सिंह की आज उनके मायापुर आवास पर तेहरवीं का आयोजन होगा. इस तेरहवीं के कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे. केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, उत्तर प्रदेश सरकार की महिला बाल विकास मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भी शामिल होंगी.


उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, मंत्री भूपेंद्र सिंह जाएंगे,मंत्री मेहन्द्र सिंह, मंत्री धर्म सिंह सैनी भी जाएंगे. इसके साथ कई विधायक और सांसद भी शामिल होंगे.


आपको बता दें कि बीती 3 फरवरी को उनका लंबी बीमारी के बाद सांसद हुकुम सिंह का निधन हो गया. हुकुम सिंह जमीन से जुड़े हुए नेता थे. उनके निधन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक नेता खो दिया है.

Next Story