Archived

शिया वक्फ बोर्ड अयोध्या में राम मूर्ति के लिए देगा 10 चांदी के तीर, CM को भेजा प्रस्ताव

Vikas Kumar
17 Oct 2017 8:11 AM GMT
शिया वक्फ बोर्ड अयोध्या में राम मूर्ति के लिए देगा 10 चांदी के तीर, CM को भेजा प्रस्ताव
x
शिया वक्फ बोर्ड ने अयोध्या में बनने वाली भगवान श्रीराम की मूर्ति में लगे तरकश के लिए चांदी के 10 तीर की पेशकश की है।...

अयोध्या : शिया वक्फ बोर्ड ने अयोध्या में बनने वाली भगवान श्रीराम की मूर्ति में लगे तरकश के लिए चांदी के 10 तीर की पेशकश की है। शिया वक्फ बोर्ड ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रस्ताव भेजा है। ये जानकारी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने दी।

अयोध्या में लगने वाली भगवान राम की 332 फुट ऊंची मूर्ति के लिए जमीन और भगवान राम के धनुष के लिए चाँदी के 10 तीर देने की पेशकश खुद शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने की है। वसीम रिजवी ने अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मूर्ति लगाए जाने का स्वागत किया। इससे पहले वक्फ बोर्ड अयोध्या में बनने वाली मूर्ति में सहयोग की बात भी कर चुका है।

वसीम रिजवी ने बताया कि 10 तीर देने के पीछे मकसद ये है कि भगवान राम ने अपने बाणों से राक्षसों का और बुराइयों का नाश किया था। उसी तरह भारत में आतंकवाद का नाश हो और हर समुदाय के लोग अमन-चैन के साथ में भारत में रहें। साथ ही भारत को विकास की ओर ले जाए।

मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि भगवान राम की एशिया की सबसे बड़ी मूर्ति की अगर अयोध्या में स्थापित की जाती है, तो अयोध्या के साथ-साथ पूरे यूपी का गौरव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या एक सांस्कृतिक शहर है, जिसका विकास किया जाना जरूरी है।

Next Story