Archived

सपा घमासान: जन्मदिन के मौके पर नई पार्टी बनाने काे लेकर शिवपाल यादव का बड़ा बयान...

Vikas Kumar
22 Jan 2018 9:46 AM GMT
सपा घमासान: जन्मदिन के मौके पर नई पार्टी बनाने काे लेकर शिवपाल यादव का बड़ा बयान...
x
काफी लंबे समय से चल रहे नई पार्टी बनाने की अटकलों को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में साफ किया है कि...

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को अपना 63वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान काफी लंबे समय से चल रहे नई पार्टी बनाने की अटकलों को लेकर उन्होंने संवाददाताओं को अपना बयान दिया है।

जन्मदिन के मौके पर शिवपाल सिंह यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में साफ किया है कि वो फिलहाल किसी पार्टी में नहीं जा रहे हैं औऱ बिना नेता जी के आदेश के कोई कदम नहीं उठाएंगे। उन्होंने कहा कि, वह अब भी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ है और उनकी प्रार्थना है कि परिवार फिर से एकजुट हो।

शिवपाल ने कहा कि विपक्षी दलों औऱ सांप्रदायिक शक्तियों से अगर मजबूती से लड़ना है तो परिवर को एक होना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे, मैं उनके साथ हूं। यहां हमारी विधानसभा है, इसलिए मुलायम सिंह यादव यहां से रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे।

इसा दौरान कांग्रेस में जाने के बाबत उन्होंने कहा कि मैंने ये बात नहीं कही। सपा में हूं। चुनाव अभी दूर है। जो भी जनता के हित में होगा, चुनाव आने पर निर्णय लूंगा। उन्होंने कहा कि कोई चापलूसी का नारा ना लगाए। बड़े नेताओं लोहिया और मुलायम का जिंदाबाद करे। हम चाहते हैं सपा एक रहे। हम सभी संघर्ष सड़कों पर करेंगे।

बता दें आज शिवपाल सिंह यादव ने समर्थकों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने इस मौके पर केक भी काटा। वहीं, इसे पहले शिवपाल सिंह यादव अपने जन्मदिवस पर मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके आवास गए थे और उनसे आशीर्वाद लिया।

Next Story