Archived

महोली तहसील का नया कारनामा, भूत कर रहे है सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा

महोली तहसील का नया कारनामा, भूत कर रहे है सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा
x
इस मामले की जानकारी जब तहसीलदार महोली अभिमन्यु वर्मा से की तो उन्होंने कहा कि गलती हो गयी अब क्या करे कल आप पूछना तब देख कर बताएंगे।
पिसावां। जी हां चौकियों नही यहां भूत कर रहे है सरकारी जमीन पर अवैध कब्जेदारी का आरोप लगाते हुए नोटिस जारी कर दी गई,जब कि कब्जेदारी के आरोपी की मौत करीब आठ साल पूर्व में हो गयी थी।

हमेशा सुर्खियों में रहने वाली महोली तहसील की लेखापाल का एक नया कारनामा सामने आया है मृतक के नाम अवैध कब्जेदारी का नोटिस जारी कर दिया। इस नोटिस से आप अंदाजा लगा सकते है कि तहसील प्रशासन कैसे चिन्हित करता है अवैध व वैद्य कब्जेदारों को।



मिली जानकारी के अनुसार कृषक उत्थान सेवा संस्थान के अध्यक्ष वीरेश शुक्ल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते बताया कि गाव के ही प्यारे लाल पुत्र मिचकु लाल की मौत मार्च 2010 में हो गयी थी, जिसके बावजूद नेरी सर्किल की लेखपाल सपना सिंह द्वारा मृतक छोटे लाल को सरकारी भूमि पर कब्जा दिखा कर के बेदखली की नोटिस उसकी बेवा पत्नी बिटाना को जारी कर दिया,बिटाना अपने बच्चों के पालन पोषण की जगह कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाती फिर रही है।



इस मामले की जानकारी जब तहसीलदार महोली अभिमन्यु वर्मा से की तो उन्होंने कहा कि गलती हो गयी अब क्या करे कल आप पूछना तब देख कर बताएंगे। ऐसे कुछ जानकारी नही है। अब सुधार करके उसके बच्चो के नाम नोटिस जारी कर दी जाएंगी।


Next Story