Archived

BHU बवाल: VC जिम्मेदार- राष्ट्रीय महिला आयोग

BHU बवाल: VC जिम्मेदार- राष्ट्रीय महिला आयोग
x
आशुतोष त्रिपाठी
वाराणसी। पिछले महीने बीएचयू में छात्रा के साथ छेड़खानी और बाद में हुए बवाल व लाठीचार्ज के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम जांच के लिए बीएचयू आई है।
दो दिनों की जाँच के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मीडिया को बताया कि घटना के लिए बीएचयू के वीसी गिरीश चंद्र त्रिपाठी जिम्मेदार है। वीसी द्वारा संवाद न होने से नाराजगी बढ़ गई और आंदोलन बढ़ गया। वीसी प्रदर्शन के दौरान मिलने भी नही गए। उन्हें वहां जाना चाहिए था।



रेखा ने बताया कि बीएचयू गेस्ट हाउस में जनसुनवाई के दौरान कई छात्राए घटना के बारे में उनके समक्ष अपना बयान दर्ज करा चुकी हैं। उन्हेंने कहा कि बीएचयू में छात्राओं ने बताया कि बीते दिनों हुए उनके आंदोलन को कुछ लोगों ने टेकओवर कर लिया था। जिसके कारण हिंसा हुई।

कार्यकारी अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि पूछताछ में जो जानकारियां मिलीं उनके अनुसार पता चला है कि यहां पर करीब 50 लड़के नाजायज तरीके से हास्टल में रह रहे है। इन्हें हॉस्टल से निकालने के लिए एसएसपी को कहा गया है।
वीसी न मिले न फोन उठाया,जारी होगा समन
पत्रकार वार्ता के दौरान रेखा शर्मा ने कहा कि बीएचयू के कुलपति प्रो० गिरीश चंद्र त्रिपाठी न तो मुझसे मिले और न ही उन्होंने मेरा फोन उठाया। अब आयोग की ओर से उन्हें समन जारी किया जाएगा।
शिव कुमार मिश्र

शिव कुमार मिश्र

    Next Story