- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
लड़की ट्रायल रूम में बदल रही थी कपड़े, मोबाइल से वीडियो बना रहा था एक शख्स!
Arun Mishra
14 Jun 2018 3:41 PM GMT
x
Representative Image
ट्रायल रूम में मौजूद लड़की का वीडियो बनाता हुआ वहीं का स्टाफ रंगे हाथों पकड़ा गया
वाराणसी : मॉल और बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर्स के ट्रायल रूम लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं रह गए हैं. धर्म नगरी कही जाने वाली काशी से भी ट्रायल रूम में मोबाइल से वीडियो बनाने की घटना सामने आई है. घटना लक्सा थानाक्षेत्र के स्थित एम बाजार की है, जहां बुधवार को ट्रायल रूम में मौजूद लड़की का वीडियो बनाता हुआ वहीं का स्टाफ रंगे हाथों पकड़ा गया. इस मामले में पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
लड़की के भाई की तहरीर के मुताबिक बुधवार को उसकी बहन लक्सा शॉपिंग के लिए गई हुई थी. उसने कुछ कपड़े पसंद किए और ट्रायल के लिए ट्रायल रूम में चली गई. इसी बीच ट्रायल रूम में झांक कर वहां मौजूद एक शख्स उसका वीडियो बनाने लगा. लड़की को शक होने पर उसने शोर मचाना शुरू किया.
शोर सुनकर लड़की के साथ आये लोग वहां पहुंचे और उन्होनें वीडियो बनाने वाले आरोपी को पकड़ लिया. इस शख्स के मोबाइल की जांच करने पर उसके अंदर लड़की का कपड़े चेंज करता हुआ वीडियो मिला. इस पर लड़की और उसके साथ आये लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को मोबाइल सहित हिरासत में ले लिया.
लक्सा थाने के एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में लड़की के भाई ने तहरीर दी है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस न. 55/18 आईपीसी की धारा 354C और 354D के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
गुरुवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि उससे पूछताछ की जा सके. पुलिस को शक है कि उसने मॉल में आने वाली अन्य लड़कियों का वीडियो भी बनाया हो सकता है.
Next Story