Archived

सपा ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

सपा ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
x
आशुतोष त्रिपाठी
वाराणसी। समाजवादी पार्टी ने दिन प्रतिदिन बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थों के दामों को लेकर विरोध जताया। सपाइयों ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर लहुराबीर के आजाद पार्क में धरना प्रदर्शन किया।
सपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल के नेतृत्व में सपाइयों ने बाइक की अर्थी निकाली और पिण्डदान किया। उनके हाथों में दामों के बढ़ने के विरोध में लिखे हुए नारों के पोस्टर थे।
सपाइयों का कहना है कि आज से धरना प्रदर्शन की शुरुआत हुई है। अब बढ़ती मंहगाई के विरोध में प्रतिदिन थाने, चौकी, सरकारी कार्यालयों के सामने जाकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोल की कीमत बढ़ती जा रही है। इससे आम जनता पर सीधा असर पड़ रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पीयूष यादव,सपा नेता विष्णु शर्मा,संजय मिश्रा सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Next Story