Archived

वाराणसी हादसा: पैसा लेने का आरोप बेबुनियाद, हुआ मुफ्त इलाज- BHU, जानें घायलो की स्थिति

वाराणसी हादसा: पैसा लेने का आरोप बेबुनियाद, हुआ मुफ्त इलाज- BHU, जानें घायलो की स्थिति
x
ट्रामा सेन्टर में भेजे गये मरीजो की स्थिति
आशुतोष त्रिपाठी
वाराणसी। बीएचयू ने कैंट पर हुए हादसे में घायल मरीजों से जाँच के लिए पैसे जमा करवाये जाने के आरोपो को गलत और बेबुनियाद बताया है। बीएचयू पीआरओ डॉ०राजेश सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि कैण्ट रेलवे स्टेशन के समीप हुए दुःखद हादसे में कई घायलो का उपचार ट्राॅमा सेन्टर में किया गया। ट्राॅमा सेन्टर में घटना के उपरान्त 11 मरीज आये जिनमें 3 मृत अवस्था में लाये गये थे एवं शेष 8 मरीजों का इलाज ट्राॅमा सेन्टर में निःशुल्क किया गया।
इस समय 4 मरीज ट्राॅमा सेन्टर में भर्ती है एवं उनका ईलाज चल रहा है। सभी की स्थिति में सुधार है इन मरीजो की सभी जाँचे सर सुन्दर चिकित्सालय की केन्द्रीय प्रयोगशाला में निःशुल्क की गई है। इनके एक्स-रे एवं सी0टी स्कैन भी ट्राॅमा सेन्टर में निःशुल्क किये गये है। दुर्घटना के तुरन्त बाद बी0एच0यू के छात्रों ने एवं स्वयं सेवी संगठनो ने घायल मरीजो के लिए रक्त दान करने की इच्छा व्यक्त की मरीजों आवश्यकता अनुसार लगभग 20 से 25 यूनिट रक्त दान भी करवाया गया।
ट्रामा सेन्टर में भेजे गये मरीजो की स्थिति
1. संजय कुमार - 37 वर्ष - मृृत अवस्था में लाया गया था।
2. राजेश भास्कर - 40 वर्ष- ग्रीन एरिया में बेड नं-1 (इनकी एड़ी में चोट थी)।
3. महेन्द्र प्रताप - 45 वर्ष - सिर में तथा छाती में चोट है। ग्रीन एरिया में बेड नं 3 पर है।
4. रवि प्रकाश - 61 वर्ष - उपचार के बाद ठीक होने पर डिस्चार्ज।
5. अज्ञात - 40 वर्ष - पहले से मृृत लाया गया था।
6. अज्ञात - पहले से मृृत लाया गया था।
7. कुमकुम - 42 वर्ष - उपचार के बाद डिस्चार्ज हो गयी।
8. मुहम्मद ईस्माइल - 35 वर्ष - ग्रीन एरिया 6 नं बेड पर भर्ती है।
9. नीरज - 21 वर्ष - रेड एरिया में भर्ती है।
10. शकील अहमद - 35 वर्ष - उपचार के बाद अपनी मर्जी से ट्रामा सेन्टर से जा चुके है।
11. बृृजेश शर्मा - 34 वर्ष - ग्रीन एरिया 5 नं बेड पर है।
12. सुमित - आज दोपहर 12 बजे आये तथा एक घण्टे में डिस्चार्ज हो चुके है।
Next Story